Headlines

दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनें युवराज सिंह, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया एलान


2011 वनडे वर्ल्ड कप के हीरो और अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे बल्लेबाजों को ट्रेन करने वाले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें सीजन (आईपीएल 2027) से पहले सहायक कोच और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. बतौर कोच युवराज सिंह का यह पहला असाइमेंट होगा. वह सौरव गांगुली के साथ मिलकर काम करेंगे. दादा आगामी सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बनें हैं. 

304 वनडे, 58 टी20 इंटरनेशनल और 40 टेस्ट मैच खेलने वाले 44 साल के युवराज सिंह ने पिछले कुछ सालों में कई युवा खिलाड़ियों को ट्रेन किया है. वह कोचिंग करियर में डेब्यू करेंगे. दरअसल, युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में अपने कोचिंग करियर की शुरुआत करेंगे. 

दिल्ली के लिए खेल चुके हैं युवराज, 16 करोड़ में बिके थे

इस नियुक्ति से युवराज सिंह की दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के साथ फिर से वापसी भी हुई है. 2015 में वह दिल्ली (डेयरडेविल्स) के लिए खेले थे. तब दिल्ली ने उन्हें रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वे उस समय आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे. युवा ने उस सीजन फ्रेंचाइजी के लिए सभी 14 मैच खेले थे.

कोच बनने के बाद युवराज सिंह की पहली प्रतिक्रिया

दिल्ली कैपिटल्स का सहायक (असिस्टेंट) कोच और बैटिंग कोच बनने पर युवराज सिंह ने कहा, “दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं. इस फ्रेंचाइजी से मेरा पुराना जुड़ाव है और मैं मालिकों को अच्छी तरह जानता हूं, इसलिए यह मेरे लिए एक खास मौका है. मैं दादा के साथ कोच के तौर पर जुड़ने को लेकर भी उत्सुक हूं. कोचिंग मेरा जुनून है और मैं इस बेहद प्रतिभाशाली टीम के साथ शुरुआत करने के लिए बेताब हूं. मुझे पूरा यकीन है कि यह मेरे लिए एक रोमांचक सफर होगा और मैं टीम की सफलता में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूं.”

यह भी पढ़ें- 

IPL 2027 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK से आ गया जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *