Headlines

दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन


दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में आज रविवार (1 नवंबर) को मेगा रैली होने जा रही है. जिसमें लाखों लोगों के जुटने का अनुमान है. ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रैली और उसके आसपास इलाकों में रूट डायवर्जन किया है और सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों से बदले हुए रूट के इस्तेमाल की अपील की है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लोगों से मेट्रो और सार्वजनकि परिवहन के इस्तेमाल करने की सलाह दी है. इसके अलावा जिन यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन इत्यादि जगह जाना है वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें. इस दौरान कई रूट डीटीसी बसों को आज शाम तक प्रतिबंधित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी से व्यापारियों की रैली टालने आखिरी गुहार, बोले- नुकसान हुआ तो लेंगे मुआवजा

इन रूट्स पर नहीं चलेंगी DTC बसें 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जिन रूट्स पर DTC बसों की मनाही की है. उनमें शामिल हैं:

  • BSZ मार्ग
  • राजघाट से JLN मार्ग (पूरा हिस्सा)
  • DBG रोड
  • मिंटो रोड

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रोड के लिए प्लान 

  • DBG रोड की तरफ से: चेम्सफोर्ड रोड → आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस → मिंटो रोड → भवभूति मार्ग से होकर जाएं.
  • पूर्वी दिल्ली की तरफ से: ITO → DDU मार्ग → भवभूति मार्ग से होते हुए स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ जाएं.
  • यदि DDU मार्ग पर कोई रुकावट आती है, तो यात्री इस वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं: ITO रेड लाइट → W-पॉइंट → सिकंदरा रोड → कनॉट प्लेस → पहाड़गंज → चेम्सफोर्ड रोड → नई दिल्ली रेलवे स्टेशन.
  • इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा का प्लान पहले से बना लें और रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए पर्याप्त समय लेकर चलें.

दिल्ली वासियों को सलाह:

  • कार्यक्रम के दौरान आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस और आसपास की सड़कों की तरफ अनावश्यक यात्रा करने से बचें.
  • भीड़-भाड़ से बचने के लिए जहां तक ​​संभव हो, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.
  • कार्यक्रम स्थल के पास सड़क के किनारे या अनधिकृत पार्किंग करने से बचें.
  • ट्रैफिक संकेतों, डायवर्जन और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें.
  • अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें.
  • रामलीला मैदान के आसपास भारी भीड़ की संभावना 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक रामलीला मैदान में रैली के चलते भारी भीड़ का दबाव रहेगा. जिस कारण आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. इसलिए इधर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है.

डायवर्जन पॉइंट:

  • नेताजी सुभाष मार्ग टी-पॉइंट
  • राजघाट
  • दिल्ली गेट
  • आईटीओ ए-पॉइंट
  • अजमेरी गेट रेड लाइट
  • बाराखंभा रोड पर रणजीत सिंह फ्लाईओवर
  • भवभूति मार्ग–डीडीयू मार्ग रेड लाइट
  • झंडेवालान गोलचक्कर
  • तुर्कमान गेट
  • मीरदर्द चौक

ये सड़कें होंगी प्रभावित :           

  • बीएसजेड मार्ग (आईटीओ से दिल्ली गेट)
  • जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक होते हुए अजमेरी गेट तक)
  • अरुणा आसफ अली रोड (अजमेरी गेट से हमदर्द चौक, तुर्कमान गेट होते हुए दिल्ली गेट तक)
  • मिंटो रोड–कमला मार्केट गोलचक्कर–हमदर्द चौक
  • रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट तक
  • डीबीजी रोड (झंडेवालान गोलचक्कर से अजमेरी गेट चौक की ओर)
  • डब्ल्यू-पॉइंट (बीएसजेड मार्ग)
  • बाराखंभा रोड से मंडी हाउस गोलचक्कर होते हुए सिकंदरा रोड तक
  • केजी मार्ग–फिरोज शाह रोड
  • चेम्सफोर्ड रोड
  • मिंटो रोड से भवभूति मार्ग की ओर

इसके साथ ही इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी. ट्रैफिक की स्थिति और जरूरत के हिसाब से ही यहां वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी:

  • गुरु नानक चौक से कमला मार्केट गोलचक्कर तक
  • कमला मार्केट गोलचक्कर से हमदर्द चौक तक
  • हमदर्द चौक से तुर्कमान गेट तक
  • तुर्कमान गेट से गुरु नानक चौक तक

यह भी पढ़ें: दिल्ली: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारियां तेज, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *