Headlines

दिल्ली में सर्दी शुरू होते ही जहरीली हुई हवा, राजधानी में 369 तक पहुंचा AQI


दिल्ली में सर्दी की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है. राजधानी की हवा लगातार खराब हो रही है. सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के साथ धुंध और प्रदूषण का असर भी साफ दिखाई देने लगा है. 21 नवंबर को दिल्ली के सिरीफोर्ट इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 369 दर्ज किया गया. यह बेहद खराब श्रेणी में आता है. ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा दर्ज किया गया. आंकड़ों के मुताबिक, DTU और चांदनी चौक में AQI 365, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 362 और ITO में 353 रहा. वहीं आनंद विहार में AQI 326 दर्ज किया गया.

दिल्ली हाईकोर्ट दहेज हत्या पर सख्त, कहा- ‘बहुओं की जान लेना सामूहिक शर्मिंदगी’

इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है. इसके अलावा विवेक विहार में AQI 318 और पटपड़गंज में 310 दर्ज किया गया. हालांकि, लोधी रोड में स्थिति कुछ बेहतर रही, जहां AQI 167 रिकॉर्ड किया गया.

PM2.5 के छोटे कण बढ़ा रहे परेशानी

दिल्ली की हवा में PM2.5 प्रदूषण की बड़ी वजह बना हुआ है. मॉनिटरिंग आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के 57 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से 50 पर PM2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा. ये बहुत छोटे कण होते हैं, जो सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं. इससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से परेशान लोगों को ज्यादा दिक्कत हो सकती है.

प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP के तहत कदम

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी GRAP के दूसरे चरण के तहत कदम उठाए जा रहे हैं. इसके तहत सड़कों पर पानी का छिड़काव, सफाई और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने जैसे उपाय शामिल हैं.

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ छाया कोहरा, आज बढ़ सकता है 2-3 डिग्री पारा

सर्दियों में हवा की गति कम होने और प्रदूषक कणों के जमीन के करीब जमा होने से प्रदूषण की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा की गुणवत्ता पर सबकी नजर रहेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *