Headlines

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 


 दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में सोमवार (17 अगस्त) को भीषण आग की खबर है. यहां के एक गोदाम में सुबह 04:42 पर आग की सूचना मिली थी. दमकल विभाग ने तुरंत पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि गोदाम की पहली मंजिल पर ई-रिक्शा की बैटरी रखी थी जिसमें ब्लास्ट हुआ और आग लग गई. दमकल की 4 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है.

मृतकों में 17 वर्षीय सुफेद, पुत्र मोहम्मद नसीब और 38 वर्षीय मोहम्मद सामिद, पुत्र शेख रिदकी शामिल हैं. दोनों को रेस्क्यू कर गुरु गोविंद सिंह अस्पताल, रघुवीर नगर ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्टर्स ने जांच के बाद दोनों को ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल लाए जाने पर मृत) घोषित कर दिया.

खबर अपडेट की जा रही है

यह भी पढ़ें: दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट

परिस्थितियों का अब तक नहीं चल सका पता

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया. ये इमारत भूतल और चार मंजिला है. बैटरी विस्फोट और आग लगने की सटीक परिस्थितियों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

मुंबई में भी लगी आग

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार तड़के चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई. इमारत से कम से कम 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. कांदिवली स्टेशन रोड स्थित अभिराई होटल में सुबह चार बजकर 14 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली. एक नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि पूरी इमारत धुएं से भर गई थी. 

इसके बाद दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों के रास्ते दूसरी मंजिल पर स्थित एक ‘लॉजिंग हाउस’ से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि आग व्यावसायिक इमारत में बिजली के तारों और उपकरणों, लकड़ी के फर्नीचर, तिरपाल, बांस तथा एल्युमिनियम और प्लास्टिक की सजावटी चादरों तक सीमित रही.

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *