Headlines

दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन


दिल्ली में सीईसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी है. इस बीच पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार (11 अक्टूबर) को प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में लोग जुटे, जिसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत मे लेने की कार्रवाई शुरू की है. पुलिस ने कनॉट प्लेस में CEC ज्ञानेश कुमार और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया.

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है. अभी भी प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस इलाके में मौजूद हैं. दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीजेपी की अपील पर रविवार को विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन नारेबाजी करते हुए मार्च कर रहे हैं. कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस गाड़ियों की तरफ पकड़कर घसीटते ले जाते हुए देखा गया.

जंतर-मंतर की तरफ जाने के प्रयास में कई प्रदर्शनकारी डिटेन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) सहित कई छात्र संगठनों के सदस्यों और सीजेपी समर्थकों को राजधानी के अलग-अलग हिस्सों से जंतर-मंतर की तरफ जाने के प्रयास के दौरान डिटेन किया गया. 

पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को किया तितर-बितर

प्रदर्शनकारियों ने कनॉट प्लेस के इनर सर्कल और राजीव चौक के पास मार्च करते और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए. सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों की ओर बढ़ते तथा उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश करते देखा गया. पुलिसकर्मियों ने कुछ प्रदर्शनकारियों की बांह पकड़कर उन्हें वहां खड़ी बसों की ओर खींचा, जबकि कई प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया. 

भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती

जंतर-मंतर पहुंचने से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई जगहों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. इस बीच आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन से मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया. सीजेपी का आरोप है कि उसके कई प्रदर्शनकारियों को कनॉट प्लेस मेट्रो स्टेशन और गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास हिरासत में लिया गया है.

‘PM अपनी पुलिस से ऐसा व्यवहार करवा रहे जैसे हम…’, संजय सिंह का हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *