सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वायरल वीडियो अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं. कभी कोई जानवर अपनी शरारतों से लोगों को हंसा देता है तो कभी उसकी हरकत देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गाय और दूध वाले के बीच एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिलता है. वीडियो की वायरल होने की वजह गाय का अलग बर्ताव है.
गाय को हमेशा से ही शांत पशु माना गया है, ऐसे में गाय का दूध वाले के पीछे भागने वाला वीडियो वायरल होना सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींच रहा है. जहां लोग अक्सर गाय को केवल चारा खाते हुए और दूध देते हुए देखते हैं. वहीं गाय का ऐसा अंदाज पहली बार देखने को मिल रहा है.
दूध वाले के पीछे दौड़ती दिखी गाय
वीडियो में सड़क और पेट्रोल पंप जैसी जगह दिखाई देती है. आसपास दूसरी गाड़ियां और दोपहिया वाहन भी नजर आते हैं. तभी एक दूध वाला अपनी दोपहिया गाड़ी से वहां आता है. देखने में पहले तो यह किसी सामान्य वीडियो जैसा ही दिखाई देता है, लेकिन जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है पता चलता है कि दूध वाले की गाड़ी के पीछे एक गाय भी भाग रही है.
पीछा नहीं छोड़ रही
गाय एक ऐसा पशु है जिसे भारतीय समाज में खास महत्व दिया जाता है. कई जगहों पर गायों को सड़कों और बाजारों में घूमते हुए देखा जाता है. हालांकि कभी भी बिना वजह गाय को आगे से ऐसा बर्ताव करते नहीं देखा गया है. दूध वाला पेट्रोल पंप तक आता है, तब तक गाय भी उसके पीछे-पीछे दौड़ती नजर आती है. वहीं जब वह अपने आप को बचाने के लिए पेट्रोल पंप से बाहर निकलता है. तब भी गाय उसके पीछे ही होती है. ऐसे में लोगों के मन में सावल भी पैदा हो रहा है कि आखिर गाय के पीछा करने की वजह क्या हो सकती है?
Cow chased a Biker who was delivering Milk😭 https://t.co/CPRryZYMVo
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 11, 2026
यह भी पढ़ें: लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
कमेंट्स में सवाल पूछ रहे यूजर्स
वीडियो पर लाइक्स से ज्यादा लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं. इसकी वजह सिर्फ यही है कि यूजर्स जानना चाहते है कि गाय आखिर दूध वाले का पीछा क्यों कर रही है? एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि जरूर दूध वाले ने ही कुछ किया होगा. एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि गाय अपने दूध के पैसे मांग रही है. हालांकि कुछ यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि वीडियो में दिख रहा पशु गाय नहीं बल्कि बैल है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि वह गाय नहीं बैल है. गाय का शरीर ऐसा नहीं होता.
यह भी पढ़ें: दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
