Headlines

दूसरे धर्म में शादी नहीं करेंगी रीम शेख, बोलीं- मैं 5 वक्त की नमाज पढ़ती हूं


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रीम शेख ने हाल ही में दूसरे धर्म में शादी को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि वो फिलहाल सिंगल हैं और दूसरे धर्म में शादी नहीं कर सकती हैं. रीम ने बताया कि वो 5 वक्त की नमाज पढ़ती हैं और दूसरे धर्म के लड़के के साथ एडजस्ट नहीं कर पाएंगी.

दूसरे धर्म में शादी नहीं कर सकती रीम

शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में रीम शेख ने दूसरे धर्म में शादी को लेकर कहा, ‘मैं अपने धर्म को मानती हूं. पांच वक्त की नमाज पढ़ती हूं. रमजान में रोजे रखती हूं. मैं इसीलिए दूसरे धर्म में शादी नहीं कर सकती. मैं खुदा से दुआ करती हूं और मेरी जिंदगी में जब भी कुछ होता है तो मैं उनके पास ही जातू हूं.’

ये भी पढ़ें- Michael India BO Day 2: दूसरे दिन ‘माइकल’ ने इंडिया में किया बॉक्स ऑफिस धमाका, कमा डाले इतने करोड़

आगे रीम ने कहा, ‘अगर कोई लड़का दूसरे धर्म को फॉलो करता है तो मैं उसके साथ एडजस्ट नहीं कर पाऊंगी. मैं जानती हूं मेरे ऐसा कहने पर मुझे गालियां पड़ेगीं. पर मैं ऐसे किसी लड़के के साथ नहीं रह सकती जो दूसरे धर्म को मानता हो.’

रीम ने कहा कि उनके पेरेंट्स की इंटरफेथ मैरिज थी. लेकिन ये शादी चली नहीं थी.

रीम शेख का करियर

रीम के करियर की बात करें तो उन्होंने 8 साल की उम्र से एक्टिंग करना शुरू किया था. वो शो नीर भरे तेरे नैना देवी में दिखीं. शो में वो देवी लक्ष्मी के रोल में थीं. 

ये भी पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने उड़ाए 87,000 रुपये

इसके अलावा उन्होंने ना आना इस देस लाडो, एक हजारों में मेरी बहना है, मी अज्जी और साहिब, ये रिश्ता क्या कहलाता है, बेस्ट ऑफ लक निक्की, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, देवों के देव…महादेव, दिया और बाती हम, तू आशिकी, ए जिंदगी, संकट मोचन महाबली हनुमान, तुझसे है राबता, खतरा खतरा खतरा जैसे शोज किए. पिछली बार उन्हें शो लाफ्टर शेफ में देखा गया था. 

रीम ने वजिर, गुल मकई, होमबाउंड जैसी फिल्में की हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *