Headlines

देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल


श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली है. नंबर-3 पर आए पडिक्कल ने 168 गेंदों में शतक जड़ा. वह 117 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इससे पहले गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़ा था. पिछले सात सालों में विदेश में लगातार दो शतक लगाने वाले पडिक्कल दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा 2018-19 में चेतेश्वर पुजारा ने किया था.

देवदत्त पडिक्कल का श्रीलंका में दूसरा शतक 

कोलंबो टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने 117 रनों की पारी खेली. यह श्रीलंका में उनका दूसरा शतक है. विराट कोहली ने भी अपने टेस्ट करियर में श्रीलंका में दो शतक लगाए थे. पडिक्कल और विराट के अलावा विनोद कांबली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, नवजोत सिंह सिद्धू और अजिंक्य रहाणे ने भी श्रीलंका में दो-दो शतक लगाए हैं. ऐसे में पडिक्कल ने इन सभी की बराबरी कर ली है. वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंका में टेस्ट में तीन-तीन शतक लगाए हैं. वहीं सचिन तेंदुलकर पांच शतक के साथ इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर हैं.

7 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने किया ऐसा 

किसी भारतीय बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 पर खेलते हुए विदेश में लगातार दो शतक सात साल बाद जड़े हैं. देवदत्त पडिक्कल से पहले भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने नंबर-3 पर खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में शतक जड़े थे. पुजारा ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यह कमाल किया था. 

दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत का ‘तिहरा’ शतक

दूसरे टेस्ट के पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ. भारत ने 5 विकेट खोकर 300 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 117 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 50 रन बनाए. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 43 रनों की पारी खेली. केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हुए. ऋषभ पंत तीन रनों पर रिटायर्ड हर्ट हुए. स्टम्प्स के समय ध्रुव जुरेल 07 और सारांश जैन 04 रनों पर नाबाद लौटे. वहीं श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें- 

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *