Headlines

दो साल तक गंदे फ्लैट में बंद रखीं 71 बिल्लियां, अंदर मिले कंकाल, कांपे यूजर्स


इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसे जानकर किसी का भी दिल दहल जाए. सिंगापुर में एक 33 वर्षीय महिला को अपने पूर्व पति के साथ मिलकर करीब दो साल तक एक गंदे फ्लैट में 71 बिल्लियों को लावारिस छोड़कर तड़पाने के जुर्म में 16 हफ्ते की जेल की सजा सुनाई गई है. इस भयानक लापरवाही के चलते 9 बिल्लियों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि दर्जनों बिल्लियां कुपोषण और पानी की कमी से कंकाल बन चुकी थीं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नूरुल नादिया नूर मोहम्मद को 12 नवंबर को जानवरों को अनावश्यक दर्द और यातना देने के 24 आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद यह सजा सुनाई गई. इसके साथ ही कोर्ट ने उन पर अगले 12 महीनों तक किसी भी पालतू जानवर को रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

बिजली-पानी कटा, गंदगी के ढेर में बदला फ्लैट, अंदर मिले खोपड़ी और कंकाल

मामले की शुरुआत 2018 में हुई, जब नूरुल और उनके पूर्व पति मुहम्मद खैरुल नईम जैनोल (37) ने सिंगापुर के बुकित पंजांग में यह फ्लैट खरीदा था. 2019 में उन्होंने बिना नसबंदी वाली कुछ बिल्लियां पालनी शुरू कीं, जिनकी संख्या देखते ही देखते 71 तक पहुंच गई. अप्रैल 2022 में दोनों बिल्लियों को उसी फ्लैट में बंद छोड़कर माता-पिता के घर शिफ्ट हो गए, और बिल न भरने के कारण जल्द ही फ्लैट की बिजली और पानी भी काट दिया गया.

इस क्रूरता का खुलासा 20 फरवरी 2024 को तब हुआ, जब एक पड़ोसी ने फ्लैट के बाहर एयर-कंडीशनर के छज्जे पर एक बेहद कमजोर बिल्ली को फंसे देखा और अधिकारियों को सूचना दी. जब टीम दरवाजा खोलकर अंदर घुसी, तो वहां का खौफनाक मंजर देख सबके होश उड़ गए. पूरा घर मल-मूत्र और अमोनिया की तेज बदबू से भरा था, जहां 61 जिंदा बिल्लियों के साथ 3 बिल्लियों के शव, 6 खोपड़ियां और हड्डियों से भरा एक बैग बरामद हुआ.

दरवाजे के बाहर खाना रखकर पल्ला झाड़ते थे मालिक, पूर्व पति को भी हो चुकी है जेल

जांच में सामने आया कि शुरुआत में खैरुल रोज खाना-पानी देने आता था, लेकिन जब फ्लैट की हालत बद से बदतर हो गई तो उसने अंदर जाना बंद कर दिया और सिर्फ दरवाजे के बाहर थोड़ा-बहुत खाना रखकर चला जाता था. रेस्क्यू की गईं सभी 61 बिल्लियां गंभीर रूप से डिहाइड्रेटेड पाई गईं, जिनमें से 44 बेहद कमजोर और 9 मरणासन्न स्थिति में थीं.

डिस्ट्रिक्ट जज केनेथ चिन ने इसे ‘एनिमल होर्डिंग’ के सबसे गंभीर मामलों में से एक बताते हुए कहा कि ये बेजुबान पूरी तरह अपने मालिकों पर निर्भर थे. बता दें कि इससे पहले 23 सितंबर को महिला के पूर्व पति खैरुल को भी इन्हीं आरोपों में 16 हफ्ते की जेल की सजा सुनाई जा चुकी है.

यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा: ‘बेजुबानों के साथ ऐसी हैवानियत करने वालों को और कड़ी सजा मिले’

जैसे ही इस दिल दहला देने वाली घटना की खबर इंटरनेट पर वायरल हुई, एनिमल लवर्स और सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

एक यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, “भाई, दो साल तक अंधेरे और गंदगी में 71 बेजुबानों को मरने के लिए छोड़ देना किसी हत्या से कम नहीं है, 16 हफ्ते की सजा बहुत कम है.”

दूसरे यूजर ने लिखा, “फ्लैट के अंदर खोपड़ियां और कंकाल मिलने की बात पढ़कर ही रोंगटे खड़े हो गए, अगर पड़ोसी ने छज्जे पर बिल्ली न देखी होती तो शायद एक भी जिंदा न बचती.”

वहीं एक और यूजर ने कहा, “जब आप जानवरों की देखभाल नहीं कर सकते तो उन्हें पालते ही क्यों हैं? ऐसे लोगों पर जिंदगी भर के लिए जानवर पालने पर बैन लगना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *