Headlines

‘द पैराडाइज’ के टीजर लुक में दिखे नानी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिक्रिएट किया आइकॉनिक मोमेंट


नेचुरल स्टार नानी स्टारर ‘द पैराडाइज़’ साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है. फिल्म का डायरेक्शन श्रीकांत ओडेला ने किया है. मेकर्स ने दर्शको के उत्साह को बढ़ाने के लिए पहले ही टीज़र और गानों के साथ फिल्म की रिलीज़ के लिए स्टेज सेट कर दिया है. फिल्म को लेकर बढ़ रहे उत्साह के बीच हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेचुरल स्टार नानी को टीजर वाले अपने लुक को रीक्रिएट किया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा नानी का आइकॉनिक लुक

‘द पैराडाइज़’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की शानदार कास्ट राघव जुयाल, नेचुरल स्टार नानी, कायड़ू लोहार, और सोनाली कुलकर्णी ने शिरकत की. इसमें नानी को टीज़र में देखे गए उनके अनोखे लुक को दोबारा रीक्रिएट करते हुए देखा गया. नानी इस मौके पर टीजर के एक आइकॉनिक सीन की तरह प्रिंटेड स्टाइलिश आउटफिट में थे. इसके साथ ही उनके इस लुक को स्टाइलिश गॉगल्स ने और भी शानदार बनाया. नानी का यह लुक इवेंट में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गया था.

ये भी पढें: 47वें दिन भी तूफान बनी ‘हनुमान अंश’, RRR से लेकर इन तीन बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

रिकॉर्ड बना रहे ‘द पैराडाइज’ के गाने

इसके अलावा, ‘द पैराडाइज’ के गाने नए स्टैंडर्ड सेट कराने के साथ, रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. फिल्म का पहला गाना ‘आया शेर’ ने यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 1.8 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स हासिल किए हैं, और हज़ारों इंस्टाग्राम रील्स के साथ यह सोशल मीडिया पर छा गया है. वहीं, दूसरा गाना, ‘येशानागुला’, भी यूट्यूब पर 119 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 700K लाइक्स का आंकड़ा अपने नाम कर चुका है. यह गाने कई चार्ट्स और प्लेटफ़ॉर्म्स पर बने हुए हैं और यह सबूत है कि दर्शक फिल्म को लेकर कितने उत्साहित हैं.

आठ भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनी द पैराडाइज 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

फिल्म के ग्लोबल लेवल को देखते हुए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से द पैराडाइज को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है. शानदार डायरेक्टर, दमदार स्टारकास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ द पैराडाइज सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े कल्चरल फेनोमेनन के रूप में सामने आ रही है, जिसे लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढें: नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *