अगर आप स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. एक्टर मनोज बाजपेयी की पॉपुलर सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 4’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. लंबे समय से फैंस इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे थे और अब मनोज ने खुद इशारा कर दिया है कि कहानी अभी खत्म नहीं होने वाली है. इसका अगला सीजन और भी दमदार होने वाला है.
अब सब चौथे सीजन में…
हाल ही में मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस से बातचीत की. इस बीच एक फैन ने सीजन 3 के एंडिंग को लेकर सवाल किए, तो उन्होंने जवाब दिया कि ‘सभी सवालों का जवाब चौथे सीजन में होगा, जल्द मिलते हैं.’ इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा, ‘अब सब चौथे सीजन में… मार काट खल्लास!’ उनके इस बात ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है क्योंकि तीसरे सीजन का अंत बहुत ही सस्पेंस के साथ हुआ था.
ये भी पढ़ें: ओटीटी पर दस्तक दे रही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘राकासा’, जानें कब और कहां होगी रिलीज
कब रिलीज होगा चौथा सीजन?
बता दें कि इस सीरीज का तीसरे सीजन नवंबर 2025 में रिलीज हुआ था, जिसमें मनोज यानी श्रीकांत तिवारी की कहानी को गहराई से दिखाया गया था. इस बार की कहानी नॉर्थ-ईस्ट इंडिया पर थी, जहां देश की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा खतरा सामने आता है. साथ ही जयदीप अहलावत और निमरत कौर भी इस सीजन में नजर आए, जिन्होंने कहानी में नया ट्विस्ट दिया. अब चौथे सीजन को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है. हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है. साथ ही एक्टर ने खुद बताया है कि फैंस की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, इसलिए वो इसे जल्दबाजी में नहीं लाना चाहते. स्क्रिप्ट, शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन जैसे कामों में वक्त लगता है, ऐसे में संभव है कि इसे आने में एक से दो साल का समय लग जाए.
