यामी गौतम धर स्टारर फिल्म ‘नई नवेली’ की ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है. यामी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नई कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीतने और उनके लिए कुछ बेहद अलग पेश करने के लिए तैयार हैं. फिल्म रिलीज से पहले यामी गौतम ने अयोध्या में राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी का दौरा कर आशीर्वाद लिया.
इस दौरान यामी येलो साड़ी में दिखीं. यामी का ट्रेडिशनल लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. साथ ही उनकी चेहरे की चमक यह बयां कर रही है कि एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कितनी कॉन्फिडेंट हैं. फिल्म में यामी का किरदार उनके द्वारा निभाए जाने वाले सभी किरदारों से बेहद अलग है और नई दुनिया में बुना गया है.
बता दें कि ‘नई नवेली’ इंडिया की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है. इसमें भारतीय परिवारों में देखी जाने वाली फैंटेसी, ह्यूमर, एक्शन और अटकलों की झलक देखने मिलती है. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया. यामी का अवतार छा गया.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है. ये फिल्म इस दशहरा, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
बता दें कि यामी ने 2010 में फिल्म Ullasa Utsaha से करियर की शुरुआत की. उन्हें ‘विक्की डोनर’ से पहचान मिली. इसके बाद वो ‘हीरो’, ‘टोटल सियापा’, ‘बदलापुर’, ‘एक्शन जैक्शन’, ‘सनम रे’, ‘जुनूनियत’, ‘काबिल’, ‘सरकार 3’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’, ‘उरी’, OMG 2, ‘आर्टिकल 370’, ‘हक’, ‘धूम धाम’ जैसी फिल्में कीं. ‘आर्टिकल 370’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला.
