Headlines

नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ


New Royal Enfield Continental GT 650: दमदार बाइक का नाम जब भी आता है तो रॉयल एनफील्ड की सबसे मशहूर बाइक कॉन्टिनेंटल जीटी 650 का नया अपडेटेड अवतार भारतीय बाजार में उतार दिया है. रॉयल एनफील्ड की 650 ट्विन्स सीरीज में जीटी 650 का क्रेज युवाओं के बीच हमेशा से अलग ही रहा है. कंपनी ने इस नए मॉडल में कुछ जरूरी और मॉडर्न बदलाव किए हैं जो इसके ओवरऑल लुक को और बेहतर बना दिया है. कीमत की बात करें तो नई कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3,58,427 रुपये रखी गई है.

जो इसके टॉप वेरिएंट के लिए 3,87,667 रुपये तक जाती है. कंपनी ने अपनी इस रेट्रो बाइक की पुरानी और आइकोनिक बॉडी लाइन को बरकरार रखा है. लेकिन राइडिंग एक्सपीरियंस को और प्रैक्टिकल बनाने के लिए इसमें कई काम के फीचर्स जोड़ दिए हैं. अगर आप भी इस नई कैफे रेसर को अपने गैरेज की शान बनाने की सोच रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि इस नए 2026 मॉडल में क्या-क्या खास बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

क्या-क्या बदला है?

आपको बता दें कि, दिखने में तो यह वही पुरानी मस्कुलर कैफे रेसर लगती है लेकिन ध्यान से देखने पर कई नए विजुअल अपडेट्स साफ नजर आते हैं. कंपनी ने इसमें सबसे पहला बदलाव फ्रंट लुक में किया है. अब इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के ऊपर एक नया ब्लैक-पेंटेड डार्क वाइजर दिया गया है जो बाइक के फ्रंट प्रोफाइल को और भी एग्रेसिव और स्पोर्टी लुक देता है. दूसरा बड़ा बदलाव इसके इंडिकेटर्स में हुआ है.

वहीं, पुराने वाले हैलोजन ब्लिंडर्स की जगह अब नए, स्लीक और चमकदार LED इंडिकेटर्स दे दिए गए हैं. ये न केवल देखने में काफी मॉडर्न लगते हैं बल्कि रात के वक्त या खराब मौसम में राइडर को बेहतर विजिबिलिटी भी देते हैं. इसके अलावा रोजमर्रा की राइडिंग और लंबे टूरिंग ट्रिप्स को आसान बनाने के लिए बाइक में नया USB टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ दिया गया है जिससे राइडर्स चलते-फिरते आसानी से अपना स्मार्टफोन चार्ज कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Hyundai एक के बाद एक कई Hybrid गाड़ियां करेगी लॉन्च, जानें नाम

कलर्स का मिलेगा नया कॉम्बिनेशन

वहीं, रॉयल एनफील्ड ने इस बार वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन्स में भी थोड़ा फेरबदल किया है. नई जीटी 650 कुल चार कलर स्कीम्स में पेश की गई है रॉकर रेड, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन, एपेक्स ग्रे और फ्लैगशिप मिस्टर क्लीन. इसमें से स्लिपस्ट्रीम ब्लू कलर को अब बंद कर दिया गया है. रॉयल एनफील्ड ने रॉकर रेड वेरिएंट को अब नया ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट दे दिया है. 

जिसका मतलब यह हुआ कि एपेक्स ग्रे की तरह ही अब रॉकर रेड वेरिएंट में भी ब्लैक-आउट इंजन, ब्लैक एग्जॉस्ट पाइप और ब्लैक कास्ट अलॉय व्हील्स मिलेंगे. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो ट्यूबलेस टायर्स की सहूलियत चाहते हैं. वहीं जो राइडर्स एकदम प्योर रेट्रो फील चाहते हैं उनके लिए ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन और मिस्टर क्लीन वेरिएंट्स में पारंपरिक स्पोक व्हील्स और पॉलिश किया हुआ क्रोम इंजन दिया गया है.

परफॉर्मेंस में कितना दम?

आपको बता दें कि, मैकेनिकल बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है क्योंकि इसका 650cc पैरेलल-ट्विन इंजन पहले से ही अपनी स्मूथनेस के लिए जाना जाता है. बाइक में वही 648cc का एयर/ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है जो 47.4 PS की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है जो हाइवे क्रूज़िंग को बेहद आसान बना देता है.

वहीं, सस्पेंशन के लिए फ्रंट में 41mm के टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं. ब्रेकिंग की जिम्मेदारी आगे 320mm और पीछे 240mm डिस्क ब्रेक पर है, जो स्टैंडर्ड डुअल-चैनल ABS के साथ आते हैं. 12.5 लीटर के फ्यूल टैंक और 174mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ यह बाइक शहर के ट्रैफिक से लेकर लंबे हाईवे राइड्स तक हर जगह बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है.

नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ

क्या है कीमत का हिसाब?

बता दें कि, नई कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की कीमतें कलर और व्हील टाइप के हिसाब से तय की गई हैं. क्योंकि, रॉकर रेड और ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन दोनों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3,58,427 रुपये रखी गई है. जबकि इसके बाद एपेक्स ग्रे वेरिएंट की कीमत 3,80,921 रुपये है. वहीं, सबसे टॉप और डिमांडिंग मिस्टर क्लीन वेरिएंट की कीमत 3,87,667 रुपये तय की गई है. इस बजट में आज भी यह देश की सबसे किफायती और पावरफुल 650cc पैरेलल-ट्विन बाइक्स में से एक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *