अमेरिका एक बार फिर चीन और यूरोपीय यूनियन समेत कई देशों का सिरदर्द बढ़ाने वाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने वाले हैं. ट्रंप प्रशासन चीन-ईयू समेत कई ट्रेडिंग पार्टनर्स पर टैरिफ का बोझ बढ़ाएगा. अहम बात यह भी है कि अमेरिका, भारत पर भी टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में है. उस पर 25 प्रतिशत लग सकता है.
‘रॉयटर्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) ने भारत, कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड के लिए 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है. इसके अलावा, USTR ने बांग्लादेश, यूरोपीय संघ (EU), जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर पर 20 प्रतिशत तक टैरिफ लगेगा. वियतनाम के लिए 35 प्रतिशत और चीन के लिए 40 प्रतिशत तक टैरिफ दरें प्रस्तावित की हैं.
बांग्लादेश-कंबोडिया को भी लगेगा टैरिफ का झटका
USTR ने बताया कि कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश के लिए टैरिफ दरें अधिकतम 18 प्रतिशत तक सीमित रहेंगी. दक्षिण कोरिया, ताइवान, EU, जापान और स्विट्जरलैंड के लिए ये दरें 15 प्रतिशत (मोस्ट फेवर्ड नेशन ड्यूटी को छोड़कर) होंगी और चीन के लिए, पहले से लागू शुल्कों के ऊपर 20 प्रतिशत की अतिरिक्त दर होगी. ब्राजील के लिए प्रस्तावित टैरिफ बदलावों पर 14 जनवरी, 2027 को सुनवाई होगी.
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर क्या अपडेट
भारत और अमेरिका के बीच कुछ महीने पहले तनाव की स्थिति बन गई थी. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगा दिया था, जिसके बाद दोनों देशों की ट्रेड डील भी रुक गई थी. हालांकि इसके बाद ट्रंप ने टैरिफ वापस ले लिया. हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच ट्रेड डील के फिर से संकेत मिले. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया था कि अमेरिका के साथ जल्द ही ट्रेड डील हो सकती है.
यह भी पढ़ें : सौरव दास के पासपोर्ट में क्या थी दिक्कत? क्यों नहीं जा पाए लंदन, विदेश मंत्रालय का जवाब
