Headlines

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को समय रैना ने किया रोस्ट, पूछा – हर बार ड्रग एडिक्ट का रोल क्यों?


नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने सीरियस और दमदार रोल्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वे एक कॉमेडी शो में मजाक का निशाना बन गए. समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ में पहले उनकी तारीफ की और फिर उनकी फिल्म ‘थामा’ से लेकर ‘सेक्रेड गेम्स’ तक,  उनके कई रोल्स को लेकर ऐसी खिंचाई की कि नवाज को भी जवाब देना पड़ा.

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और कौस्तुभ अग्रवाल भी शो के पैनल में नजर आए. नवाजुद्दीन के शो में पहुंचते ही पहले तो समय रैना ने उनकी खूब तारीफ की. लेकिन जल्द ही उनके साथ मजाक का सिलसिला शुरू कर दिया.

ये भी पढें: ‘हर चीज आपके कंट्रोल में नहीं रहती’, मां बनने के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही हैं करिश्मा तन्ना

मजाक की शुरुआत उनकी फिल्म ‘थम्मा’ से हुई. इसके अलावा नवाजुद्दीन के ‘सेक्रेड गेम्स’ वाले रोल के बारे में भी उनसे मजाक किया गया.

‘थामा क्यों की थी?’ से शुरू हुई नवाजुद्दीन की खिंचाई

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बातचीत के दौरान समय रैना ने अचानक उनकी फिल्म ‘थामा’ का जिक्र कर दिया. उन्होंने नवाजुद्दीन से पूछा कि उन्होंने ‘थामा’ क्यों की और इसे बनाया ही क्यों. सवाल सुनकर नवाजुद्दीन कुछ पल के लिए रुके और फिर मजाकिया अंदाज में बोले, ‘थामा? हां ठीक है. बन गई, बन गई.’

ये भी पढें: पहली बार कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं मामी सुनीता आहूजा, एक्टर बोले- ‘बप्पा के आशीर्वाद से…’

इतना ही नहीं, थामा का जिक्र शो में एक और बार हुआ. एक कंटेस्टेंट ने एक्टिंग के लिए नवाजुद्दीन से मदद मांगी, तब समय ने पूछा, ‘एक्टिंग करनी आती है ना.’ इस पर नवाजुद्दीन ने आत्मविश्वास के साख हामी भरी तब समय बोले, ‘तो थम्मा में क्या गड़बड़ हुई?’  

इस पर नवाजुद्दीन ने भी मजाक में कह दिया कि वह ‘थामा’ जैसी ही एक्टिंग करके दिखाएंगे. इससे पहले कि वो कुछ करते समय ने उन्हें रोकते हुए कहा, ‘थामा वाली’ एक्टिंग नहीं चाहिए.’

नवाजुद्दीन ने बताया, ‘क्यों मिलता है ड्रग एडिक्ट या क्रिमिनल का रोल’

शो में नवाजुद्दीन की वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ के बारे में भी बात हुई. समय ने पहले सीरीज और नवाजुद्दीन के काम की तारीफ की, लेकिन फिर उनके रोल को लेकर मजाक करने लगे. उन्होंने कहा कि इसमें नवाजुद्दीन ने जो रोल किया है वो कैरेक्टर ड्रग्स लेता है, शराब पीता है, गलत काम करता है और फिर सेट पर पहुंच जाता है.

इस पर नवाजुद्दीन ने भी मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं आज भी वैसे ही तैयारी करके आया हूं.’ शो में नवाजुद्दीन और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की दोस्ती का भी जिक्र हुआ. इसके बाद मजाक-मजाक में समय रैना ने कहा, ‘जब भी किसी ड्रग एडिक्ट या क्रिमिनल का किरदार होता है तो वह नवाजुद्दीन को ही मिलता है.’

फिर नवाज ने हंसकर बात टालने के बजाय अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘मैंने इसके अलावा भी कई तरह के रोल्स किए हैं, लेकिन शायद लोगों ने उन्हें देखा नहीं है.’ इसके बाद उन्होंने कहा कि बदमाशी लोग ज्यादा देखना पसंद करते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *