Headlines

नवीन पटनायक को बड़ा झटका! BJD के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने छोड़ी पार्टी, चिट्ठी में क्या लिखा?


बीजू जनता दल के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनको नवीन पटनायक का करीबी माना जाता था. अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है. उन्होंने इसके पीछे पार्टी में हो रही उनकी उपेक्षा को वजह बताया. 

उन्होने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक को मेरा त्यागपत्र. पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक मैंने अपनी सेवा, संगठन और समर्पण की नीति के मुताबिक काम किया है. भविष्य में भी मैं ओडिशा की जनता के लिए अपना संघर्ष जारी रखूंगा. जय जगन्नाथ.’

नवीन पटनायक को लिखी चिट्ठी

सामंतराय ने कहा, आज यानी 25 मई को मैं बीजेडी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं. मुझे राज्यसभा के लिए मनोनीत करने के लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा. अविभाजित कटक जिले की जनता की सेवा करने और राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा के मुद्दों को उठाने का मौका देने के लिए मैं इस अवसर पर आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं.’

10 दिन में चौथी बार बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें तो आगबबूला हुए राहुल गांधी, कहा- ‘चुपके-चुपके…’

‘पार्टी में हो रहा मेरा अपमान’

उन्होंने आगे लिखा, मैंने हमेशा खुद को पार्टी के हित में समर्पित किया है और वर्षों से पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के लिए काम किया है, लेकिन मुझे लगता है कि हाल के दिनों में पार्टी में मेरा सुनियोजित रूप से अपमान किया जा रहा है और पार्टी को मेरी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है. इसलिए, मैंने जनहित में यह कठिन फैसला लिया है और आपसे मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं.’

ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक ने निर्मला सीतारमण को लिखी चिट्ठी, किस बात पर जताया दुख?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *