‘नेचुरल स्टार’ नानी अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है और ये मच अवेटेड फिल्म 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इन सबके बीच फैन्स इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
हालाँकि, शुक्रवार को एक प्रेस मीट के दौरान नानी ने कन्फर्म किया कि मेकर्स ने फ़िल्म के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले ट्रेलर न दिखाने का फैसला किया है. इसी के साथ फिल्म का रनटाइम भी रिवील हो गया है.
‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर नहीं होगा रिलीज
प्रेस मीट के दौरान नानी ने बताया कि फिल्म की रिलीज से पहले इसका कोई आम ट्रेलर नहीं दिखाया जाएगा. एक्टर ने कहा, “मुझे लगता है कि ‘पैराडाइज’ का कोई ट्रेलर नहीं होगा.” नानी ने यह भी बताया कि यह फैसला फिल्म के मौजूदा हाइप या उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग को ध्यान में रखकर नहीं लिया गया है.
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि टीम दर्शकों को हल्के में नहीं लेना चाहती थी कि फिल्म को ट्रेलर की जरूरत नहीं है. नानी के मुताबिक, टीम अभी फिल्म के फाइनल आउटपुट को पूरा करने पर ध्यान दे रही है. इस स्टेज पर एक जबरदस्त ट्रेलर रिलीज़ करने के लिए डायरेक्टर, म्यूज़िक कंपोजर और टीम के दूसरे सदस्यों को अपना ध्यान उस काम से हटाना पड़ता जो अभी पूरा होना बाकी है.
‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर क्यों नहीं होगा रिलीज?
नानी ने माना कि वह खुद फिल्म के लिए एक अच्छा ट्रेलर बनाना चाहते थे. हालांकि, उन्होंने कहा कि टीम ने मिलकर तय किया कि इस स्टेज पर फिल्म को पूरा करना जयादा जरूरी है. उन्होंने कहा, “अगर आप पूछें कि इस समय ट्रेलर ज्यादा जरूरी है या फिल्म… तो कुछ मजबूरियों की वजह से,भले ही मुझे पर्सनली यह पसंद न हो और मैं सच में एक अच्छा ट्रेलर बनाना चाहता था.पूरी टीम ने मिलकर यह फैसला किया कि ‘पैराडाइज’ का कोई ट्रेलर नहीं आएगा.”
ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल बरकरार, 8वें दिन 150 करोड़ के हुई पार, ‘आवारापन 2’ के उड़ा दिए परखच्चे
‘द पैराडाइज’ का रनटाइम कितना है
इसी प्रेस मीट के दौरान, डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला ने ‘द पैराडाइज़’ के रनटाइम का खुलासा किया. उन्होंने कन्फर्म किया कि फिल्म के फाइनल कट का रनटाइम 2 घंटे 49 मिनट है.
द पैराडाइज’ की कास्ट और क्रू
फिल्म में नानी के अलावा कायादु लोहार फीमेल लीड रोल में हैं, जबकि मोहन बाबू, राघव जुयाल और संपूर्णेश बाबू भी अहम कास्ट का हिस्सा हैं. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है. ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर, 2026 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें:-170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान’ अंश’ अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
