भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं. वह बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. आज रविवार को उन्होंने पार्टी के मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठक की.
बैठक में नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से सीधे सवाल किए. उन्होंने पूछा कि क्षेत्र में अभी क्या दिक्कतें हैं, जनता का मूड क्या कहता है और कहीं पार्टी से नाराजगी तो नहीं है. कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बात रखी.
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
पॉकेट मीटिंग का दिया मंत्र
नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को पॉकेट मीटिंग करने का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बैठकें करके लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंचाएं. इससे वोटरों से सीधा संपर्क बनेगा.
बोरिंग कैनल रोड पर दी जिम्मेदारी
बोरिंग कैनल रोड के वोटरों को इंटैक्ट रखने की जिम्मेदारी मुकेश कुमार दिनकर को सौंपी गई है. वहीं श्री कृष्णा नगर के वोटरों के बीच पार्टी के काम बताने के लिए बिनु सिंह को मोहल्ला मीटिंग करने को कहा गया है.
नुक्कड़ सभा से जीत का प्लान
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव की रणनीति में बदलाव किया है. अब नुक्कड़ सभा और पॉकेट मीटिंग के जरिए विरोधियों को पटकने की तैयारी है. नितिन नवीन का मानना है कि बोरिंग रोड और श्री कृष्णा पूरी जैसे प्रबुद्ध वोटर इलाकों को संभाल लिया तो बाकी इलाकों में भी अच्छा असर पड़ेगा.
बता दें कि बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होना है. बीजेपी इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. नितिन नवीन का यह दौरा चुनावी रणनीति को मजबूत करने का हिस्सा है.
बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि पूर्व विधायक नितिन नबीन को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इस पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके चलते यह सीट खाली हो गई थी. यह सीट भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है. इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (NDA) के नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर के बीच माना जा रहा है.
