बिहार में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होने आ रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (7 मई) की दोपहर 12 बजे पटना के गांधी मैदान में होगा. इस बीच विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है.
अपने एक्स हैंडल पर एक कार्टून के जरिए रोहिणी आचार्य ने शपथ ग्रहण को नीतीश कुमार का राजनीतिक अवसान का अंतिम अनुष्ठान बताया. साथ ही परिवारवाद पर करार जबाब देते हुए खुद के पुत्र को लॉंच करने पर आलोचना की.
रोहिणी आचार्य का पोस्ट
एक कार्टून पोस्ट के साथ रोहिणी आचार्य ने लिखा- आज गाँधी मैदान में होने जा रहा चाचा जी के राजनीतिक अवसान का अंतिम अनुष्ठान. “आज पटना के गांधी मैदान में हमारे चाचा नीतीश कुमार जी के राजनीतिक अवसान के उपरांत होने वाले कर्मकांड – क्रिया – कर्म का अंतिम अनुष्ठान नए मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए किए जा रहे शपथ ग्रहण समारोह के रूप में संपन्न होने जा रहा है, बड़े जलसे की तैयारी है , इसमें दिल्ली से तमाम ‘वैसे लोग’ भी शिरकत करने आ रहे हैं, जिन्होंने चाचा जी को जबरन राजनीतिक तौर पर निर्जीव ही बना दिया.
आज गाँधी मैदान में होने जा रहा चाचा जी के राजनीतिक अवसान का अंतिम अनुष्ठान ..
आज पटना के गाँधी मैदान में हमारे चाचा नीतीश कुमार जी के राजनीतिक अवसान के उपरांत होने वाले कर्मकांड –
क्रिया – कर्म का अंतिम अनुष्ठान नए मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए किए जा रहे शपथ ग्रहण समारोह के रूप… pic.twitter.com/rXp7GR7XUD— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 6, 2026
दुःख की बात है कि अपने ही राजनीतिक अवसान की पूर्णाहूति में शामिल होना बेचारे चाचा जी की मजबूरी है और इससे भी ज्यादा दुखद बात जो सुनने में आ रही है वो ये है कि परिवारवाद पर दिए गए अपने ही अनर्गल प्रवचनों को भूल कर चाचा जी अपने लाडले को भी अपनी राजनीतिक पूर्णाहूति के इस अनुष्ठान के माध्यम से ‘यजमान’ के रूप में शपथ दिलाने जा रहे हैं.
नितिन नवीन के साथ कई नेता पटना में
गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे. वहीँ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के साथ ही कई मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे.
यह भी पढ़ें: कैबिनेट विस्तार पर बिहार BJP चीफ संजय सरावगी बोले, ‘लोगों में उत्साह भरोसे को दिखाता है’
