Headlines

नेगेटिव रिव्यू के बाद भी यश ने रचा इतिहास, ‘टॉक्सिक’ ने दो दिन में बना डाले 10 बड़े रिकॉर्ड्स


कन्नड़ एक्टर यश अब ग्लोबल स्टार बन चुके हैं. ‘केजीएफ’ की सक्सेस के बाद उनकी फैन फॉलोइंग की कमी नहीं है. साउथ से लेकर नॉर्थ तक उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है. ऐसे में अब उन्होंने करीब 4 साल के बाद फिल्म ‘टॉक्सिक’ के जरिए स्क्रीन पर वापसी की है और उनकी फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार प्रदर्शन किया. हालांकि, इसे नेगेटिव रिव्यू मिले लेकिन फिर भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. महज दो दिनों में फिल्म ने 10 बड़े रिकॉर्ड्स सेट कर दिए हैं. चलिए बताते हैं उनके बारे में.

‘टॉक्सिक’ का डे-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस कर लिया है. फिल्म की शुरुआत ही सॉलिड रही. ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. जबकि इंडिया में भी इसका रौला कम नहीं रहा. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें केवल हिंदी में 55 करोड़ का बिजनेस किया था. 
– दूसरे दिन यानी कि थर्सडे को इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने के लिए मिली है.
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने गुरुवार यानी कि दूसरे दिन 16.48 करोड़ का कलेक्शन किया.
– जबकि इसकी ऑक्यूपेंसी 23.89% दर्ज की गई. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 117.58 करोड़ पहुंच गया है.
– हालांकि, फिल्म के ऑफिशियल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.

यह भी पढ़ें: Toxic का भौंकाल, बनी दूसरी बिगेस्ट ‘ए’ रेटेड ओपनर फिल्म, तोड़ा ‘सालार’ का रिकॉर्ड

‘टॉक्सिक’ ने बनाए 10 बड़े रिकॉर्ड्स

गौरतलब है कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए. फिल्म ने सबसे ज्यादा रिकॉर्ड्स पहले दिन ही बनाए हैं. देखिए लिस्ट…

1.’टॉक्सिक’ छठवीं बिगेस्ट ओपनर बनी 
2. यश 100 करोड़ की दो ओपनिंग देने वाले पहले इंडियन एक्टर बने.
3. ए रेटेड की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आई ‘टॉक्सिक’
4. ‘पठान’ (55 करोड़) के हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ा और इसके बराबर आकर खड़ी हो गई.
5.’टॉक्सिक’ हिंदी में धांसू ओपनिंग लेने वाली साउथ की दूसरी फिल्म बनी. 
6. दुनियाभर में ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करने वाली 11वीं फिल्म बनी.
7. ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन 100 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड बनाया.
8. ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 150 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड बना दिया है.
9. ‘टॉक्सिक’ बनी कन्नड़ की दूसरी 100 करोड़ की ओपनिंग करने वाली फिल्म. इसके पहले ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने 100 करोड़ पहले दिन कमाए थे.
10. ‘टॉक्सिक’ 2026 की कन्नड़ की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. ये अभी तक की इस साल की कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पहले ही दिन बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ के बवंडर में मलयालम फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

‘टॉक्सिक’ के बारे में

बहरहाल, अगर फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म में यश ने लीड रोल प्ले किया है और इसमें उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से नेगेटिव रिव्यू मिले हैं. ये लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. हालांकि, फिल्म में यश की एक्टिंग ने लोगों को जरूर प्रभावित किया. नेगेटिव रिव्यू का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला है. पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई की गिरावट धड़ल्ले से गिर गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *