Headlines

पटना के दानापुर दियारा में पानी ही पानी, मंत्री रामकृपाल यादव ने लिया जायजा


पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते दानापुर दियारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है. दियारा इलाके की कई पंचायतों में चारों तरफ बाढ़ का पानी फैल गया है, जिससे लोगों का आवागमन और रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है. ग्रामीणों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है.

बताया जा रहा है कि दानापुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 1 मीटर 18 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है. लगातार बढ़ते जलस्तर ने दियारा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. कई इलाकों में सड़क और रास्तों पर पानी फैलने से आवाजाही प्रभावित है.

यह भी पढ़ें- बक्सर में सरकारी शिक्षकों पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप, दोनों निलंबित

मंत्री और SDO ने 6 पंचायतों का लिया जायजा

बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरुवार (03 सितंबर) को सहकारिता मंत्री और स्थानीय विधायक रामकृपाल यादव तथा दानापुर SDO विक्रम सिंह ने दियारा क्षेत्र का निरीक्षण किया. दोनों ने करीब 6 पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली. अधिकारियों ने मौके पर हालात का जायजा भी लिया.

मुफ्त नाव की व्यवस्था, राहत की तैयारी

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के आवागमन के लिए नावों की व्यवस्था की है. अधिकारियों के अनुसार लोगों को नाव की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी. राहत और बचाव कार्य को लेकर भी तैयारी की गई है. जरूरत के मुताबिक प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराने की बात कही गई है.

सुरक्षित रहने की अपील, राहत कैंप का सहारा

प्रशासन ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. आपात स्थिति में प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही नाव और राहत शिविरों का इस्तेमाल करने को कहा गया है. वहीं, निरीक्षण के दौरान मंत्री और अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की नजर लगातार जलस्तर और दियारा क्षेत्र के हालात पर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- पटना में खून से लथपथ शिक्षिका का शव मिला, मचा हड़कंप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *