Headlines

परिसीमन बिल पर समर्थन के लिए DMK ने रखी शर्तें, थरूर बोले- ‘मैं बहुत निराश हूं’


कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को संसद में परिसीमन बिल का समर्थन करने के लिए DMK की तरफ से शर्तें रखे जाने पर निराशा जताई है. उन्होंने एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी DMK के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं इससे बहुत निराश हूं. मेरा मानना है कि डीएमके अतीत में राज्यों के अधिकारों की एक बेहद मजबूत आवाज रही है.

उन्होंने कहा, ‘इसी साल तक डीएमके सत्ता में थी और उसने तमिलनाडु में जवाहर नवोदय विद्यालयों को शुरू नहीं होने दिया था, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि दिल्ली तमिलनाडु में हिंदी पढ़ाए और अब ऐसी पार्टी का इस भ्रामक तर्क के आधार पर पीछे हट जाना कि सीटों में आनुपातिक बढ़ोत्तरी हो रही है, जबकि वह इसके पीछे BJP के बड़े एजेंडे पर ध्यान ही नहीं दे रही है.’

डीएमके में मेरे कई दोस्त- थरूर

शशि थरूर ने कहा, ‘मेरे विचार से यह उन लोगों के लिए अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने जैसा है, जिनके नाम पर वह राजनीति करने का और वे जिनके आवाज उठाने का दावा करती है. मैं बहुत निराश हूं. डीएमके में मेरे कई दोस्त हैं. सालों से उनके साथ मेरे बहुत अच्छे कामकाजी संबंध भी रहे हैं, लेकिन वे कथित तौर पर जो रुख अपना रहे हैं, उसे DMK का कोई भी सच्चा द्रविड़ समर्थक स्वीकार नहीं करेगा.’ 

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, ‘मैं एक और बात कहना चाहता हूं कि सीटों में आनुपातिक बढ़ोत्तरी का यह तर्क बहुत ही भ्रामक है. मान लीजिए कि आप किसी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और खुद को 2 लाख रुपये सैलरी देते हैं, जबकि आपके ड्राइवर को 20 हजार रुपये वेतन मिलता है. यानी दोनों के सैलरी का अनुपात 10/1 है. अब आप ऐलान करते हैं कि सभी के सैलरी में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी. आपकी सैलरी बढ़कर 3 लाख रुपये हो जाएगी और आपके ड्राइवर की सैलरी 30 हजार रुपये हो जाएगी. क्या इसके बाद भी आपकी स्थिति पहले जैसी रहेगी? बिल्कुल नहीं.’

डीएमके के बीजेपी के जाल में फंसने का क्या मतलब है?

उन्होंने आगे कहा, ‘आप पहले से कहीं ज्यादा बेहतर स्थिति में होंगे. सैलरी का अनुपात 10/1 ही रहेगा, लेकिन आपके पास कहीं ज्यादा पैसा, खर्च करने के लिए कहीं ज्यादा संसाधन और बहुत कुछ करने की क्षमता होगी. BJP भी परिसीमन के मामले में यही हासिल करने की कोशिश कर रही है. अगर DMK इस जाल में फंस गई है तो इसका मतलब है कि वह अपने लेवल पर सोचने की जिम्मेदारी नहीं निभा रही है, जबकि उसे ऐसा करना चाहिए.’ 

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी बोले- ‘परिसीमन बिल का करेंगे विरोध’, डीएमके के साथ आने पर बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *