Headlines

‘पहले अपना अस्तित्व बचाएं…’, रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के ख़िलाफ इंडिया गठबंधन के दलों द्वारा किए जा रहे हैं विरोध प्रदर्शनों पर यूपी की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ये सभी राजनीतिक दल इस देश संविधान और लोकतंत्र को कमज़ोर करना चाहते हैं. लेकिन, भारत में कभी बांग्लादेश जैसी राजनीतिक अस्थिरता नहीं आएगी. इन्हें जनता पहले ही बंगाल की खाड़ी में धकेल चुकी है. 

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “अगला लोकसभा चुनाव 2029 अभी दूर है, लेकिन 2014, 2019 और 2024 के जनादेश को देखते हुए इंडी गठबंधन की हालत अभी से पतली नज़र आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति जनता का विश्वास आज हमारी सबसे बड़ी ताक़त बन चुका है.”

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी

डिप्टी सीएम ने लिखा-“भविष्य का जनादेश भी जनता के आशीर्वाद से भाजपा के पक्ष में होगा, यह हमारा दृढ़ विश्वास है. देश और प्रदेशों में भाजपा ही वर्तमान और भाजपा ही भविष्य है, कांग्रेस के सदाबहार अपरिपक्व व अनुभव से शून्य  राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना और अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं के फिर से मुख्यमंत्री बनने की संभावना भी शून्य है.” 

उन्होंने लिखा-“राष्ट्रहित के विरुद्ध संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का दुस्साहस करना ही जिनका एकमात्र मक़सद है, ऐसे साजिशकर्ताओं को यह समझ लेना चाहिए कि भारत कभी भी बांग्लादेश जैसी ‘राजनीतिक अस्थिरता’ का शिकार नहीं होगा. ऐसे सपने देखने वाले वामपंथियों को जनता पहले ही ‘बंगाल की खाड़ी’ और ‘अरब सागर’ में फेंक चुकी है. बचे-खुचे पहले अपना अस्तित्व बचाएं, फिर सपना देखने की गुस्ताखी करें.”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य  ने कहा- “भारत की निरंतर चतुर्दिक प्रगति से स्पष्ट है कि भारत विकास में कई देशों से आगे निकलेगा. विश्व बंधुत्व की भावना से संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करेगा. मुगल और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष करने वाले हमारे वीर पूर्वजों के स्वतंत्र, स्वाभिमानी और समृद्ध भारत के सपने को साकार करना वर्तमान भारत का लक्ष्य है. आदरणीय प्रधानमंत्री जी और भाजपा के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनेगा, सबका यह संकल्प अटूट है.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *