Headlines

पाकिस्तानी शख्स ने जताई राम मंदिर दर्शन की इच्छा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट


अयोध्या का राम मंदिर लाखों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है. हर रामभक्त के मन में यह इच्छा है कि एक न एक दिन अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन कर आएं. लेकिन अब राम मंदिर को देखने की जिज्ञासा केवल भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स भारत आकर राम मंदिर दर्शन करने की इच्छा जाहिर करका नजर आ रहा है.

पाकिस्तानी शख्स ने जाहिर की राम मंदिर दर्शन की इच्छा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स अपने परिवार के साथ भारत आकर राम मंदिर दर्शन की इच्छा जाहिर कर रहा है. शख्स ने पोस्ट में लिखा..”.दोस्तों मेरा एक सपना है मेरे पिताजी, माता और बीवी बच्चों के साथ भारत का राम मंदिर देखने का” जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोग हैरान रह गए और कहने लगे कि एक पाकिस्तानी के मन में यह ख्याल आना कितना सुंदर है. राम हर अराध्य के हैं चाहे वह किसी भी देश में हो.

पाकिस्तान का रहने वाला है यह हिंदू शख्स

पोस्ट शेयर करने वाला पाकिस्तान का एक हिंदू शख्स है जिसका नाम कैलाश माझीराणा है. कैलाश पाकिस्तान के हिंदू बहुल इलाके में रहते हैं और सोशल मीडिया पर आए दिन अपने रोजाना के व्लॉग लोगों के साथ शेयर कर वहां के हालात दिखाते रहते हैं. लेकिन इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचा है.

यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें

यूजर्स बोले, आइए आपका स्वागत है

पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही यूजर्स ने इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा…आइए आपका स्वागत है, राम सभी के हैं. एक और यूजर ने लिखा…अयोध्या जाना हर किसी का सपना है, आपका यह सपना जरूर पूरा होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान से आई इस सदा का हम आदर करते हैं और हम प्रार्थना करते हैं कि आप जल्द ही दर्शन कर पाओ.

यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *