Headlines

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..


भारत ने पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर लेन में बने कुछ टेम्पररी स्ट्रक्चर हटा दिए हैं. यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार (21 अगस्त) को दी गई. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान में इंडियन हाई कमीशन के बारे में हमारे आग्रह (ऐसा न किया जाए) के बावजूद वहां कुछ सट्रक्चर को दिया गया है. इसी एक्शन के बाद प्रोपोर्शनल एक्शन लिया गया है. 

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा है कि हमने यहां दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर लेन में बने कुछ टेम्पररी स्ट्रक्चर हटा दिए हैं. 

MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने क्या बताया?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘पाकिस्तान में पार्किंग की सुविधा के लिए भारतीय हाई कमीशन के सामने बने कुछ ढांचों को हटा दिया गया है. हमारे मना करने के बावजूद उन्होंने उन्हें हटा दिया. इसके जवाब में में हमने भी उचित कदम उठाए हैं. पाकिस्तानी हाई कमीशन वाली गली में कुछ अस्थायी ढांचे बने हुए थे. इन्हें हमने हटा दिया है’.

तस्वीरों में मिशन के बाहर तोड़-फोड़ का मलबा नजर आया

गुरुवार को अधिकारियों ने डिप्लोमैटिक कंपाउंड के आसपास लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेट भी हटा दिए. तस्वीरों में मिशन के बाहर तोड़ फोड़ के बाद मलबा दिखाई दिया. टूटी हुई मेटल की रेलिंग और गेट, मुड़े हुए मेटल के फ्रेम, छत की शीट, ईंटें और कंक्रीट व प्लास्टिक के टुकड़े पक्की जगह पर बिखरे पड़े थे. 

जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें मलबे के बीच वीजा सेक्शन में भी नजर आर रहा है. इसमें विंडो-1 सिर्फ पाकिस्तानी पासपोर्ट और विंडो-5/ वीजा एप्लीकेशन जमा करना लिखी हुई सर्विस विंडो थीं. सर्विस विंडो के आसपास का इलाका क्षतिग्रस्त लग रहा था. यहां प्लास्टर और चिनाई के कुछ हिस्से टूट गए थे. काउंटर के आस-पास टूटी हुई बाड़ और निर्माण सामग्री भी पड़ी हुई दिखाई दी है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *