Headlines

पासपोर्ट- वीजा है फिर भी एयरपोर्ट पर रोक सकती है सरकार, विदेश जाने के नियम जानें


अगर आप विदेश घूमने, पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो फ्लाइट की टिकट और वीजा के साथ अपने पासपोर्ट की जानकारी भी अच्छी तरह जांच लें. पासपोर्ट, आधार या दूसरे कागजात में जन्मतिथि (Date of Birth) या जन्मस्थान जैसी जानकारियां अलग-अलग होने पर एयरपोर्ट पर परेशानी हो सकती है. कई बार वैध पासपोर्ट और वीजा होने के बावजूद कानूनी कारणों से किसी व्यक्ति को विदेश जाने से रोका जा सकता है.

हाल ही में नई पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने दावा किया कि 23 नवंबर को ब्रिटेन जाते समय उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया. उनके मुताबिक, पासपोर्ट में जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ी बताई गई थी. इसके बाद चेन्नई पासपोर्ट कार्यालय ने उन्हें सात दिनों में जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा.

किन गलतियों पर जब्त हो सकता है पासपोर्ट?

पासपोर्ट एक्ट, 1967 की धारा 10(3) के तहत पासपोर्ट अधिकारी कुछ परिस्थितियों में पासपोर्ट जब्त या रद्द कर सकते हैं. इनमें गलत जानकारी देना, जरूरी बातें छिपाना और राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक हित से जुड़े मामले शामिल हैं. हालांकि, हर छोटी गलती पर पासपोर्ट जब्त नहीं किया जा सकता. अधिकारियों को गलती की गंभीरता और उसके पीछे की मंशा भी देखनी होती है.

वैलिड पासपोर्ट होने पर भी क्यों रुक सकती है यात्रा?

वैलिड पासपोर्ट और वीजा होने का मतलब यह नहीं है कि हर स्थिति में आपको विदेश जाने की इजाजत मिल जाएगी. यानी अगर आप के खिलाफ अदालत का आदेश या लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी है, तो इमिग्रेशन अधिकारी आपको देश छोड़ने से रोक सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि LOC के जरिए एयरपोर्ट और अन्य निकास केंद्रों को आपके बारे में अलर्ट कर सकते हैं. 

कारण बताओ नोटिस का मतलब ट्रैवल बैन नहीं

कानूनी अधिकारों के मुताबिक, कारण बताओ नोटिस मिलने का मलतब यह नहीं है कि पासपोर्ट रद्द हो गया है या विदेश यात्रा पर बैन लग गई है. दरअसल, यह संबंधित व्यक्ति को अपनी बात रखने का मौका देता है. पासपोर्ट पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को कानून के मुताबिक अलग आदेश जारी करना होता है.

रोक लगने पर क्या कर सकते हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने मेनका गांधी बनाम भारत संघ (1978) मामले में विदेश यात्रा के अधिकार को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हिस्सा माना था. इसलिए पासपोर्ट अधिकारी को कार्रवाई की वजह बतानी चाहिए और जवाब देने का उचित मौका देना चाहिए. 

अगर किसी को गलत तरीके से विदेश जाने से रोका जाता है, तो वह पासपोर्ट एक्ट की धारा 11 के तहत संबंधित अपील अथॉरिटी के सामने अपील कर सकता है. इसके अलावा, अगर कार्रवाई मनमानी या गैरकानूनी लगती है, तो संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जा सकता है.

अब राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल, किन परिवारों को मिलेगा फायदा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *