Headlines

पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना


ऑस्ट्रेलिया के सुदूर इलाके में सोने की तलाश कर रहे एक शख्स की किस्मत उस वक्त अचानक बदल गई, जब उसकी नजर लाल मिट्टी के बीच दिखाई दे रह एक छोटे से पीले निशान पर पड़ी. कई दिनों से जमीन में मेटल डिटेक्टर लेकर घूम रहे इस शौकिया खोजी को शुरुआत में कुछ खास हासिल नहीं हुआ था. उसे ज्यादातर पुराने कील, गोलियों के टुकड़े और घोड़े की नाल जैसी चीजें ही मिल रही थीं. लेकिन इस बार जमीन के नीचे कुछ ऐसा छिपा था, जिसकी कीमत सुनकर कोई भी हैरान रह जाए.

यह मामला न्यू साउथ वेल्स के सुदूर उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित माउंट स्टुअर्ट स्टेशन, टिबूबुरा के पास का है. शख्स कई दिनों से यहां सोने की तलाश कर रहा था. मेटल डिटेक्टर से मिले संकेत के आधार पर उसने जमीन खोदनी शुरू की. शुरुआत में संकेत बहुत बड़ा नहीं लगा, लेकिन जैसे-जैसे उसने मिट्टी हटाई, मशीन का सिग्नल मजबूत होता गया.

छोटी-सी चमक ने बदली पूरी कहानी

खुदाई के दौरान खोजी को गड्ढे के अंदर लाल मिट्टी के बीच एक बेहद छोटा पीला निशान दिखाई दिया. यही चमक आगे चलकर उस बड़े खजाने का संकेत साबित हुई. मिट्टी हटाने के बाद उसके हाथ एक विशाल सोने के नगेट तक पहुंचे. इस खोज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स जमीन खोदने के बाद नगेट को बाहर निकालते हुए अपनी हैरानी और खुशी जाहिर करता दिखाई देता है. इस नगेट को बाद में ‘टिबूबुरा स्पड’ नाम दिया गया. इसका कुल वजन करीब 1.2 किलोग्राम बताया गया है. खास बात यह है कि यह पूरी तरह सोने का ठोस टुकड़ा नहीं था, बल्कि इसमें क्वार्ट्ज भी मौजूद था. जांच में करीब 940 ग्राम हिस्सा सोना पाया गया.

यह भी पढ़ें: मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा

1.5 लाख डॉलर से ज्यादा की कीमत

इस खोज की कीमत करीब 1.5 लाख से 1.6 लाख अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है. हालांकि, अगर इसे किसी कलेक्टर को बेचा जाता है, तो इसकी कीमत इससे भी ज्यादा हो सकती है. इसकी नीलामी कीमत करीब 2 लाख डॉलर तक पहुंचने की संभावना भी बताई गई है. इसकी वजह सिर्फ इसमें मौजूद सोना नहीं, बल्कि इतने बड़े प्राकृतिक नगेट की दुर्लभता भी है. खोज से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक, एक किलोग्राम से ज्यादा वजन वाले सोने के नगेट मिलना काफी दुर्लभ है. यही वजह है कि इस खोज ने सामान्य सोने की कीमत से अलग एक कलेक्टर वैल्यू भी पैदा कर दी है.

कई दिनों की मेहनत के बाद मिली सफलता

इस खोज की सबसे दिलचस्प बात यह है कि शख्स को सफलता तुरंत नहीं मिली. कई बार मेटल डिटेक्टर से मिले संकेत किसी बेकार धातु या पुराने सामान की ओर ले जाते थे. इसके बावजूद उसने तलाश जारी रखी. आखिरकार लाल मिट्टी में दिखाई दी छोटी-सी पीली चमक ने उसकी पूरी मेहनत का नतीजा बदल दिया. ऑस्ट्रेलिया में गोल्ड प्रॉस्पेक्टिंग का शौक रखने वाले लोगों के बीच ऐसी खोजें काफी पसंद की जाती है.

यह भी पढ़ें: समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *