फिलहाल ये सिफारिशें राज्य सरकार के विचाराधीन है और अभी कानून नहीं बना है, लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आश्वासन के मद्देनजर शीतकालीन सत्र में से जुड़ा संशोधन विधेयक विधानमंडल में पेश किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है. वहीं अगस्त 2026 में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के तहत ड्रग इंस्पेक्टर ग्रुप बी भर्ती का पेपर लीक होने के आरोपों के बाद महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग को पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द करने पड़ी थी. जिसके बाद यह उच्च स्तरीय समिति बनाई गई थी.

समिति ने आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए दो कड़े प्रावधान की वकालत की है. इसमें संगठित पेपर लीक जैसे अपराध के लिए 7 से 10 वर्ष तक की जेल और कम से कम 10 करोड़ रुपये जुर्माना का प्रावधान है. वहीं संगठित परीक्षा में लोगों की संपत्ति कुर्क करना और अपराध से हुए नुकसान की भरपाई वसूलना, व्यक्ति विशेष के दोषी पाए जाने पर 5 से 10 साल की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना और परीक्षा अनियमितताओं में शामिल कंपनी और उनके निर्देशकों और प्रबंधन कर्मियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई शामिल है.

वहीं पेपर लीक मामलों की जांच और सुनवाई में देरी को रोकने के लिए विशेष समिति ने एक समर्पित स्पेशल टास्क फोर्स के गठन और फास्ट्रेक कोर्ट स्थापित करने की सिफारिश की है. साथ ही जिला स्तर पर जांच की कमान कम से कम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी और पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्रों में कम से कम पुलिस उपायुक्त रैंक के अधिकारी को रोकने का सुझाव दिया है.

उम्मीदवारों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए प्रस्ताव दिया गया है कि अगर अनियमितताओं के कारण परीक्षा प्रभावित होती है, तो परीक्षा में शारीरिक रूप से उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को पूरी परीक्षा फीस वापस की जाए. इसके अलावा आंसर की पर आपत्ति सही पाए जाने पर उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस भी लौटाया जाए.

कानूनी सख्ती के साथ-साथ परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए समिति ने प्रशासनिक व तकनीकी कदम भी सुझाए हैं. इसमें परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिला कलेक्टरों को अधिक जिम्मेदारी देने तथा सुरक्षा व उपयुक्तता के आधार पर जांच गए केंद्रों का एक समर्पित वेन्यू बैंक बनाने की सिफारिश की गई है.

वहीं भर्ती मांगों के लिए एकीकृत पोर्टल हर साल अक्टूबर तक वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने और उम्मीदवारों के वेरिफिकेशन को सुगम बनाने के लिए महा आईडी या आधार कार्ड, डिजिलॉकर से जुड़ी वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव है.

image 7
Published at : 25 Nov 2026 10:32 PM (IST)
Tags :
