प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, हर तरफ से मिली शुभकामनाओं, स्नेह और आशीर्वाद के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं. प्यार भरे हर शब्द की मैं बहुत कद्र करता हूं और इनसे मुझे अपने लोगों की सेवा करने की नई ताकत मिलती है. मैं उन सभी लोगों की भी सराहना करता हूं, जो दिन भर सेवा कार्यों में लगे रहे. आइए, हम सब मिलकर ‘विकसित भारत’ का निर्माण जारी रखें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले कई विदेशी नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़े प्रमुख लोगों का आभार जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर अलग-अलग संदेशों के जरिए डोमिनिका, इटली और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के प्रधानमंत्रियों के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडहनॉम घेब्रेयसस को धन्यवाद दिया.
My heartfelt gratitude for the wishes, affection and blessings that have poured in from all across.
Every word of warmth is deeply cherished and gives me renewed strength to serve our people.
I also appreciate everyone engaged in Seva activities throughout the day.
Let us…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2026
डोमिनिका के प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने डोमिनिका की सरकार और वहां के लोगों की ओर से मिले स्नेह और शुभकामनाओं की भी सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि भारत डोमिनिका के साथ अपनी करीबी और मित्रतापूर्ण साझेदारी को काफी महत्व देता है.
मेलोनी से रिश्ते मजबूत करने की बात
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की शुभकामनाओं पर भी नरेंद्र मोदी ने आभार जताया. उन्होंने कहा कि भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों का करीबी सहयोग जारी रहना चाहिए. पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई.
त्रिनिदाद एवं टोबैगो के प्रधानमंत्री को भी धन्यवाद
प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो के प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर की शुभकामनाओं का भी जवाब दिया. उन्होंने शुभकामनाओं और स्नेह भरे शब्दों के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि वह उनके संदेश और भावनाओं का सम्मान करते हैं. भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के बीच संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब दोनों देश कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.
डॉ. टेड्रोस को भी कहा धन्यवाद
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडहनॉम घेब्रेयसस ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इसके जवाब में पीएम मोदी ने गर्मजोशी भरे संदेश और शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया. प्रधानमंत्री ने BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान डॉ. टेड्रोस से मुलाकात का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ग्लोबल हेल्थ समेत कई क्षेत्रों में दोनों पक्षों की साझा प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा करना उनके लिए खुशी की बात रही.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की जनसभा को HC की हरी झंडी, जुलूस नहीं निकाल सकेगी पार्टी
