Headlines

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, ‘अगर आप…’


जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की ओर से सीएम सम्राट चौधरी के लिए गोली मारने वाली टिप्पणी पर जेडीयू की ओर से अब प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू के विधायक श्याम रजक ने प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए विवादित बयान दे दिया है.

शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को मीडिया से बातचीत में जेडीयू विधायक श्याम रजक ने कहा, “कोई लफुआ टाइप आदमी इस तरह के शब्दों का उपयोग कर सकता है… प्रशांत किशोर जी से जानने की इच्छा है कि अगर आप किसी को अपराधी कह रहे हैं और जो एक जिम्मेदारी पद पर बैठा है, जो इस राज्य की 14 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व कर रहा हो, लोगों के द्वारा चुना गया हो, ऐसे व्यक्ति पर आप अनर्गल आरोप लगाते हैं तो सीधा-सीधा आप मानसिक रूप से असंतुलित हो गए हैं.. या आप इस तरह से बातें करके लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं.” 

‘…तो साक्ष्य पर बात करिए और कोर्ट में जाइए’

श्याम रजक ने कहा, “हम लोग तो समझते हैं कि आप बहुत ज्ञानी हैं… लेकिन जिस तरह के शब्दों का चयन आप कर रहे हैं वो कोई बुद्धिजीवी नहीं कर सकता है. अगर सम्राट चौधरी अपराधी हैं तो साक्ष्य पर बात करिए और कोर्ट में जाइए.” 

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला

बता दें कि प्रशांत किशोर एक वीडियो में यह कहते सुनाई दे रहे हैं, “अगर अपराधी को गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बढ़कर कौन बड़ा अपराधी है…” उनके इस बयान के बाद बीजेपी की ओर से आपत्ति दर्ज की गई है. यहां तक कि शनिवार को साइबर थाने में प्रशांत किशोर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है. 

हालांकि प्रशांत किशोर बयान पर सफाई दे चुके हैं और कहा है कि तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. वैसे प्रशांत किशोर लगातार बिहार के मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं. बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच वे लगातार इस बात को कह रहे हैं कि सम्राट चौधरी 7वीं फेल हैं, अपराधी हैं, अनपढ़ हैं. अब देखना होगा कि जेडीयू की ओर से आए ‘लफुआ’ वाले बयान पर जन सुराज की ओर से क्या रिएक्शन आता है.

यह भी पढ़ें- ‘सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं’, बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *