Headlines

प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?


बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार (12 अगस्त) को मीडिया से बातचीत के क्रम में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के एक बयान पर तंज कसा. प्रशांत किशोर ‘आभार बांकीपुर’ कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के वार्डों में घूम रहे हैं. इस बीच उन्होंने यह कहा कि हम शादी-विवाह और श्राद्ध के मौके पर आने वाले नेता नहीं है. इस पर मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मैं प्रशांत किशोर को बधाई देता हूं, लेकिन इस तरह की बात कहकर उन्होंने जनता का दिल तोड़ दिया. 

मिथिलेश तिवारी ने कहा, “जब वे (प्रशांत किशोर) शादी-विवाह और लोगों की दुख की घड़ी में साथ नहीं निभाएंगे तब कैसे जनता उन पर भरोसा करेगी?” एक सवाल पर कहा कि अगर प्रशांत किशोर शिक्षा को लेकर शिक्षा विभाग आएंगे तो उनके साथ मिलकर हम उस काम को जरूर करेंगे.

तेजस्वी यादव पर किया हमला

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की है. इस पर मिथिलेश तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बहुत देर चल रहे हैं. हमने पहले ही काम कर दिया है. इसके बाद वह पत्र लिखते हैं. उनके पत्र का कोई मतलब नहीं है. 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, ‘राहुल गांधी ने…’

शिक्षा मंत्री ने कहा, “उनके पिताजी और वह खुद उपमुख्यमंत्री रहे लेकिन कभी भी संस्कृत के लिए उन्होंने चर्चा नहीं की, उनके पिताजी ने भी आज तक संस्कृत के लिए कोई बात की. तेजस्वी यादव को कहना चाहेंगे कि आराम से पर्यटन करिए, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है.” 

टीआरई-4 पर क्या कहा?

बिहार में चौथे चरण के तहत शिक्षक बहाली होनी है. शिक्षा मंत्री ने टीआरई-4 को लेकर कहा कि हमने बीपीएससी से जल्द कराने का आग्रह किया है. दूसरी ओर मिथिलेश तिवारी ने झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर कहा कि झारखंड सरकार से क्या अपेक्षा कर सकते हैं? अपनी कमियां छुपाने के लिए झारखंड सरकार लाठी चलवा रही है. छात्र सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं तो जांच में क्या दिक्कत है?

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *