नेहा धूपिया और अंगद बेदी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से बिल्कुल भी कम नहीं है. कई बार इस कपल ने अलग-अलग इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी और शादी के पीछे की बैक स्टोरी को शेयर किया है. अब हाल ही में दोनों भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे थे.
भारती और हर्ष के लेटेस्ट पॉडकास्ट में नेहा और अंगद का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला. इस दौरान कपल ने बताया कि इनकी प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई. जब भारती ने इनसे इनकी लव स्टोरी के बारे में पूछा तो नेहा ने अंगद से कहा कि लव स्टोरी तो पहले तुम्हारी तरह से शुरू हुई थी तुम बताओ.
अंगद बेदी ने बताई अपनी लव स्टोरी
अंगद बेदी ने बताया कि उन्होंने आज तक नेहा धूपिया को प्रपोज नहीं किया. अंगद बेदी ने कहा,’मैं 8 साल तक इसके पीछे घूमता रहा, लेकिन इसने हां नहीं कही. ये बहुत बीजी रहा करती थी. मैं इसकी मां के पास भी गया, तो उन्होंने कहा हमारी तो हां है. बस उससे पूछ लो. जब मैंने इससे पहली बार देखा तो मुझे लगा कि ये कुड़ी लग बहुत सुंदर रही है.ये ट्रेडमिल पर दौड़ रही थी और मैं पीछे खड़ा था.’
ये भी पढ़ें:-‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में ये 7 कंटेस्टेंट दोबारा आएंगे नजर, लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ा दी एक्साइटमेंट
अंगद बेदी ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा,’इसने मुझसे बोला कि एक फिल्म है आज साथ में करते हैं. उसमें डबल रोल है.मैं चला गया. मैंने सोचा कुछ हो ना हो साथ में टाइम स्पेंड कर लेंगे. इसकी मां भी साथ में थी. मैंने इनकी मां के साथ बहुत टाइम स्पेंड किया.’
नेहा धूपिया ने बताया कि उनका फोकस पहले अंगद पर बिल्कुल भी नहीं था. उनका शेड्यूल था कि सुबह उठना है एक्सरसाइज करना है, काम पर जाना है. मुंबई जैसे शहर में आए हैं तो काम करना पड़ेगा. नेहा ने आगे कहा कि मैं सोचती थी कि काम के बीच में कोई इंट्रेस्टिंग बंदा मिल जाएगा तो आगे के बारे में सोचूंगी.
नेहा धूपिया ने आगे कहा,’ मैं कहना चाहती हूं, थैंक गॉड की हम प्रेग्नेंट हुए मेहर और वो ब्लेसिंग है,जिसकी वजह से हमारी लव स्टोरी की शुरुआत हुई. नहीं तो आप इधर-उधर भटकते रहते हो.वही वाली कहानी होती है. आपको जो प्यार चाहिए होता है वो आपके पास होता है लेकिन आप इधर-उधर ढूंढते रहते हो. मैं ऐसा ढूंढ नहीं रही थी. लेकिन ये मेरे पास था. लेकिन हमारी बेटी हमें पास लेकर आई. क्योंकि, जब प्रेग्नेंसी हुई तो हमें सोचा चलो अब आगे बढ़ते हैं.’ अंगद ने आगे कहा कि मैं फ्रॉग प्रिंस हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि नेहा बहुत अच्छी मां है.
ये भी पढ़ें:-‘ज्यादा जूम मत करना’ कैमरे के सामने पोज दे रहीं करिश्मा कपूर ने पैप्स को दे डाली ये वॉर्निंग
