Headlines

‘प्रोटेस्ट कीजिए, थोड़ी खरीदारी भी, व्यापारियों का फायदा होगा’, रैली से पहले राहुल गांधी की अपील


दिल्ली के रामलीला मैदान पर कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की रैली होने वाली है. रैली को लेकर पार्टी ने सारी तैयारियां कर ली हैं. रैली को लेकर राहुल गांधी ने देर रात एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लोगों ने खरीददारी करने की अपील की है.

राहुल गांधी ने अपने वीडियो में रैली को लेकर व्यापारियों का सहयोग करने की बात कही है. माना जा रहा है कि इस रैली में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे. ये रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एसआईआर में गड़बड़ी को लेकर है.

थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए
राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, नमस्कार, कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं. त्यौहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें. प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए – व्यापारियों का फायदा हो जाएगा.

बीजेपी डरी हुई है
राहुल गांधी ने आगे लिखा, मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी. BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है. मगर, दोनों काम करते हैं. कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे. आप सबको बहुत-बहुत प्यार. शुभ दिवाली. जय हिंद.

मॉक पार्लियामेंट लगाई गई

बता दें शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के निवास पर मॉक पार्लियामेंट लगाई गई और एक जन महाभियोग लाया गया. जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने का आदेश पारित किया गया.

बता दें ये मार्च दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस चौराहे से शुरू होगा और रामलीला मैदान पहुंचेगा. इसके बाद रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के नेता रैली को संबोधित करेंगे. विपक्षी नेताओं के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से बसों में सवार होकर मार्च के शुरुआती स्थल तक पहुंचने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *