Headlines

फैसल शेख | faisal shaikh reveals that he is getting marriad in this year


सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और रियलिटी शोज से पहचान हासिल करने वाले फैसल शेख इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में एक ऐसा खुलासा किया, जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं हैं. साथ ही कई दिनों से ये खबरें आ रही है कि वो ‘लॉक अप 2’ में एंट्री लेने वाले है, जिसपर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ी है. 

जल्द शादी करेंगे फैसल

पिंकविला से बातचीत में जब फैसल से उनकी शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि अभी 2026 खत्म नहीं हुआ है. हालांकि वो अभी किसी को डेट नहीं कर रहे है और उनके लाइफ में कोई लड़की नहीं हैं. लेकिन उन्हें लगता है कि इस साल उनकी जिंदगी में जरूर कोई आएगी. इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो अरेंज मैरिज करना चाहते हैं, जिससे पता चल रहा है कि शायद उनके परिवारवाले उनके लिए लड़की ढूंढ रहे हैं. 

लॉक अप 2 में होगी एंट्री?

इसके अलावा उन्होंने अपने करियर के बारे में बताया कि अगर वो कंटेंट क्रिएशन या इस इंडस्ट्री में नहीं होते, तो वो बिजनेसमैन बन सकते थे. हालांकि उन्हें फेम बहुत पसंद हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ‘लॉक अप 2’ में एंट्री की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो अभी किसी भी रियलिटी शोज में नहीं आना चाहते और अभी उनकी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं हैं. वो फिल्म या ओटीटी में काम करना चाहते है और खुद को इसके लिए तैयार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन खान को मिले थे 400 करोड़? बहन फराह अली खान ने सालों बाद बताया सच

फैसल का करियर

बता दें कि फैसल शेख ने अपने करियर की शुरुआत लॉकडाउन में कंटेंट क्रिएशन से की थीं. टिकटॉक पर लिपसिंक और डांस वीडियो बनाकर उन्होंने अपनी पहचान बनाई. इसके बाद वो म्यूजिक वीडियोज में दिखाई दिए, हालांकि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ और ‘झलक दिखला जा’ से उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी हासिल हुई. इसके बाद उन्होंने लाफ्टर शेफ्स, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ और द 50 जैसे रियलिटी शोज किए. आज फैसल की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हैं और उनकी शादी की खबरों ने उनके फैंस को एक्साइटेड कर दिया हैं.

ये भी पढ़ें: Bharti Sigh Birthday: कभी पेटभर खाना भी मिलना था मुश्किल, अब जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानें भारती सिंह की नेटवर्थ





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *