Headlines

फ्री राशन लेने के लिए कौनसा App डाउनलोड करना है, KYC कैसे होगा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ऑनलाइन विफल होने पर पास की दुकान पर बायोमेट्रिक eKYC कराएं।

Free Rasan App Download: क्या आप भी सरकार से मिलने वाले फ्री राशन का लाभ उठाते हैं तो यह खबर आपके काम की है. अगर आप चंडीगढ़ या दादरा एवं नगर हवेली में रहते हैं तो अब आपको मोबाइल वॉलेट के माध्यम से राशन की सब्सिडी मिलेगी और इसके लिए आपको eKYC भी करवानी पड़ेगी.

अगर आपने अभी तक सरकारी सब्सिडी के लिए अपने मोबाइल में खास एप नहीं डाली है या ईकेवाईसी नहीं करवाई है तो आपको राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है.

राशन सब्सिडी के लिए कौनसा एप डाउनलोन करना होगा?

दरअसल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत सीबीडीसी यानी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी वॉलेट के जरिए लाभार्थियों के वॉलेट में राशन का पैसा ट्रांसफर होगा. ये वॉलेड आरबीआई की ओर से जारी आधिकारिक डिजिटल मुद्रा, यानी डिजिटल रुपया (e₹) को सुरक्षित रखने और उससे लेन-देन करने वाला डिजिटल बटुआ है.

1AC Train vs Flight: किराया बराबर हो तो किससे सफर करना ज्यादा फायदेमंद?

ये डिडिटल बटुआ आप मोबाइल में कैसे चलाएंगे?

CBDC वॉलेट यानी डिडिटल बटुआ आपके स्मार्टफोन पर बैंक की आधिकारिक e₹ (Digital Rupee) ऐप के माध्यम से चलता है. आसान भाषा में कहें तो जिस भी बैंक में आपका खाता है, उस बैंक की e₹ यानी Digital Rupee एप को आपको डाउनलोड करना होगा. फिर इसी ऐप में सरकार आपके राशन के पैसे ट्रांसफर कर देगी. जिसके बाद आप राशन की दुकान पर जाकर एक ऐप के जरिए क्यूआर कोड स्कैन करते पेमेंट कर सकते हैं और फ्री राशन का लाभ उठा सकते हैं.

अब eKYC कराना है बहुत आसान

अब काफी सारे काम आप घर बैठे कर सकते हैं और इन्हीं में से एक काम है राशन कार्ड की eKYC करना. अभी ऑनलाइन eKYC की सुविधा भारत के सभी राज्यों में उपलब्ध नहीं है. अगर आपके राज्य में ये सुविधा उपलब्ध है तो आप इस तरह घर बैठे eKYC कर सकते हैं. 

कैसे करें eKYC?

  • eKYC करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Mera eKYC और Aadhar Face RD ऐप को इंस्टॉल करें.
  • इसके बाद Mera eKYC ऐप खोलें और अपना राज्य चुनें.
  • फिर मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • इसके बाद आधार नंबर डाले.
  • आधार जिस नंबर से लिंक होगा, उसपर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करें.
  • वेरिफिकेशन होने के बाद Face e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • फिर अपने कैमरे के सामने चेहरा रखें.
  • इसके बाद चेहरा सफलतापूर्वक मैच होने के बाद  e-KYC पूरी हो जाएगी.

ध्यान दें, अगर आपके राज्य में ऑनलाइन विकल्प काम नहीं कर रहा है तो आप अपने पास की राशन की दुकान पर जाकर फ्री में बायोमेट्रिक eKYC करवा सकते हैं. 

ऑनलाइन eKYC में दिक्कत आती है तो क्या करें?

अगर आपको मोबाइल में eKYC करने में दिक्कत आती है या फिर आपका फेस स्कैन नहीं हो पा रहा है तो आप अपने पास के राशन डीलर की दुकान पर जाकर ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. 

20 लाख से ज्यादा EPF खाते बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *