पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट काफी चर्चा में रही है. यहां उपचुनाव हो चुके हैं और आज रिजल्ट आने वाला है. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. रेजीनगर उपचुनाव की वोटों की गिनती में BJP उम्मीदवार सखारोव सरकार पोस्टल बैलेट में आगे चल रहे हैं. वहीं नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार हंशी रानी रथ भी आगे चल रही हैं.
नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई. इस साल मई में पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के बाद BJP के लिए यह पहला चुनावी इम्तिहान है.
दूसरे राउंड में सखारोव सरकार आगे
रेजीनगर में वोटों की गिनती का दूसरा दौर चल रहा है. BJP के सखराव सरकार 15,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं नंदीग्राम सीट की बात करें तो वोटों की गिनती का पहला दौर पूरा हो गया है. BJP उम्मीदवार आगे चल रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान दूसरे स्थान पर हैं.
दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में तय केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती शुरू हुई. अधिकारियों ने EVM वोटों की गिनती से पहले पोस्टल बैलेट और इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजे गए पोस्टल बैलेट की गिनती की.
कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
चुनाव आयोग की मानें तो दोनों विधानसभा सीटों के करीब 5.24 लाख वोटर्स में से लगभग 80 प्रतिशत ने मतदान किया, जिसमें नंदीग्राम में 80.89 प्रतिशत और रेजीनगर में 80.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. हालांकि, मतदान के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने, बूथ स्तर पर छिटपुट झड़पों के आरोप लगे.
सियासत में मायने रखती है नंदीग्राम सीट
नंदीग्राम सीट बंगाल की सियासत में काफी मायने रखती है. भारतीय जनता पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 2026 के चुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने भबानीपुर में जीत हासिल की थी. लिहाजा यह सीट छोड़ दी और इस पर उपचुनाव हुआ.
क्यों हुए रेजीनगर सीट पर उपचुनाव
आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने रेजीनगर सीट को छोड़ दिया था. इसी वजह से यहां दोबारा चुनाव हुए हैं. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और एजेयूपी को कड़ी टक्कर दे रही है. रेजीनगर और नंदीग्राम दोनों ही जगह इस समय बीजेपी ने बाजी मारी हुई है.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
