Headlines

बंगाल में एग्जिट पोल के सर्वे में BJP की बल्ले-बल्ले, 2021 में भी सर्वे ने उसे दिलाया था बहुमत, रिजल्ट आया था उलट


बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल और असम में एग्जिट पोल खुशखबरी लेकर आए हैं तो वहीं केरल में कांग्रेस सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है. तमिलनाडु में DMK मजबूत नजर आ रही है, लेकिन उसे एक्टर विजय की TVK से कड़ी चुनौती मिलती नजर आ रही है. ठीक इसी तरह 2021 के एग्जिट पोल्स में भी पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही थी लेकिन टीएमसी की सत्ता बकरार रही. 

2021 में पश्चिम बंगाल का एग्जिट पोल

पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल में टीएमसी और बीजेपी में कड़ी टक्कर के संकेत मिले थे, लेकिन जब नतीजे घोषित हुए तो आंकड़े टीएमसी के पक्ष में गए और बीजेपी आसपास भी नहीं थी. 2026 में ज्यादातर एग्जिट पोल्स का कहना है कि राज्य में बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाती नजर आ रही है. वहीं, टीएमसी बहुमत के आंकड़े से काफी दूर रह सकती है. बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं.
 
2021 में बीजेपी को कितनी सीटें मिली थीं

रिपब्लिक सीएनएक्स के सर्वे में ममता की पार्टी को 128-138 और बीजेपी को 138-148 सीटें दी गई थीं. टाइम्स नाउ सी वोटर में टीएमस को 158 और बीजेपी को 115 सीटें मिलने की बात थी. इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में टीएमसी को 130-156 और बीजेपी को 134-160 तक सीटें मिलने का अनुमान था. इंडिया टीवी पीपी के सर्वे में टीएमसी को 64-88 सीटें और बीजेपी को 173-192 सीटें मिलने का अनुमान था. हालांकि नतीजों में टीएमसी ने 215 और बीजेपी ने 77 सीटें हासिल कीं, जो इन सभी सर्वे से एकदम उलट थी.

2021 में असम का एग्जिट पोल

2021 में एग्जिट पोल सबसे सटीक असम में ही साबित हुए थे. यहां अधिकांश सर्वे बीजेपी की जीत के साथ ही अच्छे प्रदर्शन का अनुमान लगा रहे थे. हालांकि, नतीजों और सर्वे में सीटों में मामूली अंतर था. 2026 के सर्वे संकेत दे रहे हैं कि राज्य में बीजेपी जीत की हैट्रिक दर्ज करेगी. कुल 126 सीटें हैं. 

सी वोटर के सर्वे में बीजेपी + 58-71 सीटें और कांग्रेस + को 53-66 सीटें मिलने का अनुमान था. एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में बीजेपी + 75-85 और कांग्रेस +   40-50 सीटें मिलने का दावा था. नतीजों में बीजेपी + को 76 और कांग्रेस + को 49 सीटें मिलीं.

कहीं आंधी तूफान तो कहीं भारी बारिश… यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम? जानें

केरल में भी मिलते जुलते रहे एग्जिट पोल 

सत्ता परिवर्तन के लिए मशहूर केरल में 2021 के एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया था. केरल में लगातार दूसरी बार LDF की जीत का अनुमान लगाया जा रहा था, जो नतीजों में भी परिवर्तित हुआ. हालांकि 2026 के एग्जिट पोल में लेफ्ट को झटका मिलता नजर आ रहा है. अनुमान है कि कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF सत्ता में वापसी कर सकती है. राज्य में कुल 140 विधानसभा सीटें हैं. 

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में एलडीएफ को 104-120 और यूडीएफ को 20-36 सीटें मिलने की बात कही गई थी. वहीं रिपब्लिक टीवी- सीएनएक्स के सर्वे में एलडीएफ को 72-80 और यूडीएफ को 58-64 सीटें मिलने का अनुमान था. एबीपी-सी वोटर के सर्वे में एलडीएफ को 71-77 और यूडीएफ को 62-68 सीटें मिलने का अनुमान था. नतीजों में एलडीएफ को 99 और यूडीएफ को 41 सीटें मिली थीं.

ये भी पढ़ें 

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान, EVM में छेड़छाड़ के लगे थे आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *