Headlines

बंगाल में BJP की जीत पर बांग्लादेश का आया रिएक्शन, तारिक रहमान की BNP बोली- ममता बनर्जी की हार…


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से ना सिर्फ तृणमूल कांग्रेस बल्कि पड़ोसी देश बांग्लादेश भी काफी हैरान और परेशान है. टीएमसी की हार से बांग्लादेश में सत्ताधारी दल के कई नेता चिंता जता चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर वो भारत के साथ तीस्ता नदी जल समझौते को लेकर आशावादी भी हैं, क्योंकि ममता बनर्जी समय-समय पर इस समझौते का विरोध करती रहीं. इसी वजह से आजतक दोनों देशों के बीच ये समझौता नहीं हो सका. 

बीएनपी के सूचना सचिव अजीजुल बरी हेलाल का बयान
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बंगाल चुनाव के नतीजों को लेकर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के सूचना सचिव अजीजुल बरी हेलाल ने कहा, “पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद टीएमसी की करारी हार देखकर मैं स्तब्ध हूं. मैं विजेता शुभेंदु अधिकारी की भाजपा को बधाई देता हूं.

शुभेंदु अधिकारी को लेकर क्या बोले बांग्लादेश के अधिकारी
बीएनपी के सूचना सचिव अजीजुल बरी हेलाल ने आगे कहा कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा की यह जीत पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सरकार के बीच संबंधों को पहले की तरह सौहार्दपूर्ण बनाए रखेगी. मुझे उम्मीद है कि भारत और बांग्लादेश के बीच शांतिपूर्ण संबंध स्थापित होंगे.

ममता बनर्जी ही तीस्ता बांध के निर्माण में बाधा थीं- अजीजुल 
उन्होंने यह भी कहा, “पहले हमने देखा कि ममता बनर्जी ही तीस्ता बांध के निर्माण में बाधा थीं. अब मेरी राय में चूंकि शुभेंदु के नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव जीता है, इसलिए बांग्लादेश सरकार और मोदी सरकार द्वारा मिलकर तीस्ता बांध समझौते को शुभेंदु अधिकारी के माध्यम से पूरा किया जा सकता है.” 

अजीजुल बरी हेलाल ने आगे कहा कि हमारे बीच अच्छे संबंध हैं और वैचारिक रूप से हम भिन्न हैं, लेकिन कुछ मुद्दों पर हम काफी हद तक एकजुट हैं, जैसे कि तीस्ता बांध और बांग्लादेश और भारत के बीच सामान्य संबंध. मुझे पूरी उम्मीद हैं कि दोनों देशों के बीच संबंध पहले से और बेहतर होंगे.

ये भी पढ़ें 

चीन में 2 पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा, क्या किया था ऐसा अपराध, जिससे आगबबूला हुए शी जिनपिंग?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *