Headlines

‘बंटवारा 1947’ लाइफटाइम कलेक्शन, दुनियाभर में कमाए सिर्फ 54 करोड़


‘बंटवारा 1947’ को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले थे. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म चली नहीं. फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निराशाजनक रहे है. अब फिल्म का थिएट्रिकल रन कंप्लीट हो गया है और फिल्म ने सिर्फ 54 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए. फिल्म की ओपनिंग भी काफी निराशाजनक रही.

ये भी पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह के बेटे को कहा गया था ‘आतंकवादी’, ‘नल्ला’ जोक विवाद पर भी किया रिएक्ट

‘बंटावारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने 5.75 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ की कमाई की थी. तीसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने सिर्फ 2 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें दिन 2.25 करोड़, छठे दिन 1.50 करोड़,  सातवें दिन 1.35 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में टोटल 33.60 करोड़ का कलेक्शन किया. 

दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 4.20 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म सिर्फ 20 दिन थिएटर में लगी और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 38.04 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ग्रॉस 45.11 करोड़ ग्रॉस कमाए. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 9.05 करोड़ की कमाई की. फिल्म को टोटल 69,497 शोज मिले.

ये भी पढ़ें- ‘बाप’ में डांस नंबर से धमाका करेंगे सनी-मिथुन-संजय-जैकी, फिल्म को लेकर नया अपडेट

फिल्म की बात करें तो इसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल लीड रोल में थे. वहीं शबाना आजमी, करण देओल, प्रीति जिंटा जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की जब अनाउंसमेंट हुई थी तब काफी बज था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म चल नहीं पाई. फिल्म में सनी देओल मुस्लिम कैरेक्टर के रोल में थे.

शबाना और राजकुमार संतोषी ने किया था रिएक्ट

एक्ट्रेस शबाना आजमी ने कहा था कि सनी देओल को मुस्लिम किरदार में ऑडियंस ने स्वीकार नहीं किया. ये सनी देओल की देशभक्त एक्शन हीरो वाली इमेज से अलग था.

वहीं फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने शबाना के बयान को खारिज किया था. उन्होंने कहा था, ‘मुझे इसमें तुक नहीं नजर आ रहा. अमिताभ बच्चन भी को मुस्लिम हीरो का रोल निभा चुके हैं. वो फिल्म कुली में मुस्लिम कैरेक्टर में थे. मनमोहन देसाई की फिल्मों में भी कई मुस्लिम हीरो थे. हम पढ़े-लिखे लोग हैं. क्या हम ऐसे दौर में आ गए हैं जहां एक-दूसरे के धर्म के हीरो को एक्सेप्ट नहीं कर सकते.’

सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो 2026 में वो सबसे पहले ‘बॉर्डर 2’ में दिखे थे. फिल्म में वो कर्नल फतेह सिंह के रोल में थे. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी दिखे थे. इसके अलावा सनी देओल ‘इक्का’ में दिखे थे. फिल्म में वो अर्जुन मेहता के रोल में थे. फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी नजर आए थे. फिल्म को फैंस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया.

अब सनी देओल ‘बाप’, ‘गबरू’ और ‘रामायण’ में दिखेंगे. ‘रामायण’ में वो हनुमान के रोल में हैं. फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी फीमेल लीड रोल में हैं. फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *