Headlines

बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग


भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक जुनून है, और जब गली क्रिकेट की बात आती है तो नियमों से लेकर खिलाड़ियों तक सब कुछ अनोखा होता है. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों क्रिकेट का एक ऐसा वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान भी किया है और उनका दिल भी जीत लिया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ बच्चे मैदान में क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं, लेकिन मजे की बात यह है कि इंसानों के साथ-साथ उनके चार पैरों वाले दोस्त यानी कुत्ते भी पूरी शिद्दत से फील्डिंग कर रहे हैं. वीडियो में एक जर्मन शेफर्ड डॉगी बाकायदा स्टंप्स के ठीक पीछे विकेटकीपर की जगह मुस्तैद खड़ा है. डॉगी का यह कीपिंग टैलेंट देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

इंसानों से भी तेज रिफ्लेक्स! विकेट के पीछे मुस्तैद दिखा डॉगी

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा हाथ में बैट थामे क्रीज पर तैयार खड़ा है और उसके ठीक पीछे एक समझदार कुत्ता विकेटकीपिंग पोजिशन में खड़ा है. जैसे ही गेंदबाज गेंद फेंकता है और बैट्समैन उसे मिस करता है, लाल रंग की गेंद सीधे विकेटकीपर बने डॉगी के पास पहुंचती है. डॉगी पलक झपकते ही फुर्ती से गेंद को अपने मुंह में भर लेता है. इसके बाद बैट्समैन बड़े ही प्यार से उसके मुंह से बॉल निकालता है और वापस बॉलर की तरफ बढ़ा देता है. डॉगी के इस गजब के रिफ्लेक्स और खेल के प्रति समझ को देखकर कोई भी दंग रह जाएगा.

बिना किसी तकरार के परफेक्ट टीम वर्क

गली क्रिकेट में अक्सर रनआउट या कीपिंग को लेकर दोस्तों में विवाद हो जाता है, लेकिन इस वीडियो में बच्चों और डॉगी के बीच का तालमेल देखने लायक है. ना तो डॉगी बॉल लेकर भागता है और ना ही काटता है. वह बस गेंद पकड़कर बल्लेबाज को सौंप देता है ताकि खेल रुका ना रहे. बाकी कुत्ते भी आसपास फील्डिंग में लगे नजर आ रहे हैं. ऐसा अनोखा मैच देखकर हर कोई कह रहा है कि असली आईपीएल तो इस मैदान में खेला जा रहा है.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

सोशल मीडिया पर व्यूज की बौछार, लोगों ने कहा- “इसे कहते हैं बेस्ट विकेटकीपर”

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर हुआ, देखते ही देखते यह वायरल हो गया. लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और कमेंट बॉक्स में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा… “ये तो प्रोफेशनल क्रिकेटर से भी तेज रिफ्लेक्स है.” दूसरे यूजर ने चुटकी ली…”यह तो बिना किसी फीस के सबसे वफादार विकेटकीपर मिल गया, ना कोई नो-बॉल का रोना और ना कैच छूटने का डर.”

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *