Headlines

बच्चों को खिलाया जा रहा ‘जहर’? कच्चा आम फ्लेवर आइसक्रीम की मेकिंग देख आ जाएगी उल्टी, वीडियो वायरल


गर्मी आते ही बच्चे से लेकर बड़े तक रंग-बिरंगी आइसक्रीम और कच्चा आम फ्लेवर वाली बर्फ का मजा लेने लगते हैं. सड़क किनारे बिकने वाली ये ठंडी चीजें देखने में भले ही मजेदार लगती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. वीडियो में जिस तरह से बच्चों की पसंदीदा ‘कच्चा आम’ फ्लेवर आइसक्रीम तैयार की जा रही है, उसे देखकर लोग इसे सीधे सेहत के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं. वायरल क्लिप में गंदे हाथों से एक बाल्टी में पानी और हरे रंग का केमिकल जैसा लिक्विड मिलाया जा रहा है, जिसके बाद उसे सांचों में डालकर जमने के लिए भेज दिया जाता है. वीडियो देखने के बाद लोग डर और गुस्से से भर गए हैं.

गंदे हाथों से तैयार हो रही आइसक्रीम

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बिना किसी ग्लव्स या साफ-सफाई के सीधे हाथों से बाल्टी में रखे लिक्विड को मिला रहा है. इस दौरान उसमें हरे रंग का फ्लेवर या केमिकल डाला जाता है, जिसके बाद हाथ डालकर उसे घोला जाता है. आसपास की हालत भी बेहद गंदी दिखाई दे रही है. यही नहीं, जिस पानी का इस्तेमाल हो रहा है उसे देखकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बच्चे क्या खा रहे हैं. वीडियो बनाते हुए शख्स कह रहा है कि इसे बनाने में कुछ नहीं है खाली पानी का पैसा मिलता है और कुछ नहीं करना पड़ता.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिर सांचों में डालकर भेज दिया जाता है जमने

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि तैयार किए गए हरे रंग के मिश्रण को लोहे के सांचों में डाला जाता है. दावा किया जा रहा है कि यही मिश्रण बाद में ‘कच्चा आम’ फ्लेवर वाली आइसक्रीम बनकर बाजार में बिकता है. वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग कह रहे हैं कि सड़क किनारे मिलने वाली सस्ती आइसक्रीम और बर्फ खाते समय अब सौ बार सोचना पड़ेगा. हालांकि वीडियो कहां का है और इसमें इस्तेमाल हो रही चीजें क्या हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे. एक यूजर ने लिखा, “ये आइसक्रीम नहीं, बीमारी बेच रहे हैं.” दूसरे ने कहा, “बच्चों की सेहत के साथ ऐसा खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अब समझ आया कि सड़क वाली बर्फ खाने के बाद लोग बीमार क्यों पड़ते हैं.” कई लोग फूड सेफ्टी विभाग से जांच की मांग कर रहे हैं तो कुछ लोग माता-पिता को बच्चों को ऐसी चीजें खाने से रोकने की सलाह दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *