बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन गए एक परिवार के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. अक्सर देखा जाता है कि मंदिरों के बाहर से लोगों के जूते-चप्पल चोरी हो जाते हैं और लोग नंगे पैर घर लौटते हैं या आसपास की दुकान तलाशते हैं. लेकिन इस बार एक भारतीय बिजनेसमैन ने इस परेशानी का ऐसा 21वीं सदी वाला समाधान निकाला कि देखने वाले भी हैरान रह गए.
‘एलएनएम ऑटो इंडस्ट्रीज’ के फाउंडर संदीप मल्ल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अनोखा किस्सा शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
“पापा की चप्पल चोरी हुई और 10 मिनट में डिलीवरी”
सदीप मल्ल ने अपनी पोस्ट में बताया कि जब वे अपने परिवार के साथ वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के बाहर खड़े थे, तभी उनके पिता की चप्पलें चोरी हो गईं. आसपास दुकान ढूंढने के बजाय उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल से ‘क्विक कॉमर्स’ (इन्स्टेंट डिलीवरी ऐप) से नई चप्पल ऑर्डर कर दी.
Dads chappal got stolen outside Banke Bihari temple. Quick commerce delivered in front of temple in 10 mins. This service can’t be imagined anywhere.
— Sandeep Mall (@SandeepMall) November 9, 2026
हैरानी की बात यह रही कि सिर्फ 10 मिनट के अंदर डिलीवरी बॉय नई चप्पल लेकर सीधा मंदिर के बाहर पहुंच गया. संदीप ने लिखा, “ऐसी सुपरफास्ट सेवा की कल्पना दुनिया में कहीं और नहीं की जा सकती.”
यह भी पढ़ें: Viral Video: रॉकेट सी टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठा तो यूजर्स बोले- रखवाला उपरवाला
“चप्पल चोरी की चेन रिएक्शन रुक गई!” भड़के नेटिजन्स का फनी रिएक्शन
यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूज़र्स के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग भारत की इस हाई-टेक डिलीवरी सर्विस की तारीफ भी कर रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं…
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “मंदिर के बाहर चप्पल चोरी होना एक ‘चेन रिएक्शन’ होता है, आपने नई चप्पल मंगवाकर इस चेन को तोड़ दिया.”
दूसरे यूजर ने लिखा, “भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जो एक ही समय में सबसे खराब और सबसे बेहतरीन है..मंदिर के बाहर चप्पल भी चोरी होती है और 10 मिनट में नई चप्पल डिलीवर भी हो जाती है.”
वहीं एक महिला यूजर ने अपना किस्सा बताते हुए लिखा कि उनकी बेटी ने ऑफिस दीवाली पार्टी के लिए शाम 6:30 बजे ड्रेस ऑर्डर की थी और 8 बजे की पार्टी से पहले कपड़े घर पहुंच गए थे.
यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो
