Headlines

बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 


Australia Playing 11 For BAN 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. पहला मुकाबला 13 अगस्त (गुरुवार) से डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा. मैच के लिए मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है, जिसमें 13 महीनों के लंबे इंतजार के बाद तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी हुई है. 

टीम में लंबे वक्त बाद मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की पेस तिकड़ी देखने को मिलेगी. हैमस्ट्रिंग चोट के कारण एशेज के आखिरी हिस्से से बाहर रहने के बाद नाथन लियोन की भी वापसी हुई है. बाकी कैमरन ग्रीन और बैटिंग ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को भी मौका दिया गया है. 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड. 

क्या बोले पैट कमिंस?

पैट कमिंस ने कहा, “मैंने कुछ टेस्ट मिस किए, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि असल में 12 महीने का एक ऐसा समय मिला जिसमें मैंने सिर्फ जिम और रनिंग पर ध्यान दिया, ऐसी चीजें जो मुझे शायद पहले कभी नहीं मिल पातीं.”

बांग्लादेश से वनडे सीरीज हार चुकी है ऑस्ट्रेलिया 

जून में ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश दौरे पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. यह ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में पहली हार थी. बांग्लादेश ने शुरुआती 2 मैच अपने नाम कर के सीरीज पर कब्जा किया था. पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने 86 रनों से और दूसरे में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में 1 विकेट से जीत अपने नाम की थी. 

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर. 

पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड 

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिट्टन दास, अमित हसन, जकर अली, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, मुसफिक हसन. 

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *