Headlines

‘बिग बॉस 20’: अमिताभ बच्चन और अपने डाउन फॉल पर बोले सलमान- ‘मजे लेकर बजाया जा रहा था’


सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ का ये वीकेंड का वार एपिसोड काफी चर्चा में रहा. शो में एक्टर ने काफी कुछ घरवालों से शेयर किया. इस दौरान उन्होंने उनसे कहा कि वो इस हफ्ते इतने कैमरे होने के बाद भी नहीं दिखे. उनके डर के बारे में भी बात की. घरवालों ने अपने वीकेंड का वार एपिसोड को लेकर डर का खुलासा किया.

इसी बीच सलमान खान ने घरवालों को समझाइस भी दी. इस दौरान एक्टर ने अपना और अमिताभ बच्चन के डाउन फॉल नेगेटिविटी का भी उदाहरण दिया कि कैसे उन्होंने डाउन फॉल में खुद को संभाला और खुद पर काम किया. करियर को स्टेब्लाइज किया. इसी बीच सलमान ने कहा कि कैसे ‘दस का दम’ शो में काम किया और अमिताभ बच्चन ने डाउन फॉल में ‘केबीसी’ शो में काम किया और अपना करियर फिर से बनाया.

सलमान खान ने अपने भी डाउन फॉल को याद किया

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में घरवालों की पोल खोली साथ ही गेम और पर्सनैलिटी के बारे में समझाया भी. इस दौरान उन्होंने अपने डाउन फॉल को भी याद किया और बताया, ‘एक समय था जब मेरे बारे में सब कुछ नेगेटिव छप रहा था, जिस पेपर का पन्ना खोल उस पेपर मेरे बारे में कोर्ट केस, रिलेशनशिप ना जाने क्या क्या छपा रहता थ. मजे लेकर बजाया जा रहा था. उस समय लोग मैंने प्यार किया, हम साथ-साथ हैं वाले सलमान खान को भूल गए. इसी बीच मुझे एक शो मिला दस का दम. मैंने वो शो नेगेटिविटी के बीच में किया क्योंकि खुद पर भरोसा था. मेरे पिता ने भी कहा था कि अगर खुद पर भरोसा है तो कर लो. ज्यादा मत सोचो.’

यह भी पढ़ें: मलयालम फिल्म ने तोड़ा ‘थुडक्कम’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

अमिताभ बच्चन के डाउन फॉल को भी याद किया

इतना ही नहीं, इसी बीच सलमान खान ने घरवालों को अमिताभ बच्चन तक के डाउन फॉल को याद किया. उन्होंने जिक्र किया किस तरह से अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में डाउन फॉल को देखा. सलमान ने कहा, ‘बच्चन साहब ने भी नेगेटिविटी के बीच खुद को संभाला. बच्चन साहब ने केबीसी किया और आज भी कर रहे हैं और अच्छा मुकाम हासिल किया.’

आम्रपाली दुबे को क्यों है इनसिक्योरिटी?

वहीं, सलमान खान ने आम्रपाली दुबे से उनकी इनसिक्योरिटी के बारे में भी बात की. उनसे सवाल किया तो एक्ट्रेस ने इस पर लव गिल का नाम लिया और बताया कि उनसे क्यों उन्हें इनसिक्योरिटी होती है? भोजपुरी एक्ट्रेस बताती हैं, ‘लव गिल जब मुझे नंबर 1 बताती है फिर जाकर गुल्लू और अन्य लोगों से बात करती है तो डर लगता है कि आखिर जब मैं उसकी लिस्ट में नंबर 1 हूं तो गुल्लू के पास जाने की क्या जरूरत है.’

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, दूसरे दिन तोड़े 7 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड

सलमान खान ने खोली घरवालों की पोल

इसके साथ ही सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में घरवालों की गेम की पोल खोली. स्पेशली एक्टर ने अमन, आरिश्फा और उदिति के बारे में खुलासा किया कि किस तरीके से तीनों माही विज की पीठ पीछे बुराई करते हैं और सामने से दोस्त बने रहते हैं. इस दौरान माही का चेहरा देखने लायक था. वीकेंड का वार के बाद आरिश्फा और काजी के बीच बहस भी हो जाती है. इन सब चीजों को लेकर उदिति ने कहा, ‘माही को काजी का सपोर्ट मिल रहा है. इन दोनों को एक-दूसरे का सपोर्ट मिल रहा है तो लग रहा है कि वो एक-दूसरे का सपोर्ट करेंगे.’ 

माही विज को काजी से हुआ अटैचमेंट

यंग डीएसए के भड़कने के बाद माही विज ने गुल्लू से बात करते हुए कहा, ‘मैंने बोला था कि मुझे काजी जी इसलिए पसंद हैं क्योंकि मुझे उनसे अटैचमेंट हो गया है.’ इसके बाद आरिश्फा और काजी तौकीर की दोस्ती में भी दरार आ जाती है और दोनों ऐसे झगड़ते हैं जैसे शुरू से ही दोनों अपस में झगड़ रहे हों. उनके बीच कोई इक्वेशन ही ना रहा हो. 

आपको बता दें कि माही विज पहले से ही शादीशुदा हैं और वो दो बच्चों की मां हैं. उनका और जय भानुशाली का तलाक हो गया है. दोनों अलग भी रहते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *