सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अक्सर किसी ना किसी विवाद की वजह से चर्चा में रहता है. घर में कंटेस्टेंट्स के बीच अक्सर कोई ना कोई विवाद होता रहता है. बीते एपसोड में गुल्लू और नकुल के बीच हाथापाई हुई थी, जिसमें नकुल धुल को घर से बाहर कर दिया गया था. ऐसे में अब इसके लेटेस्ट एपिसोड में माही विज और यंग के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली.
इतना ही नहीं, घर में आसिफ खान की कैप्टेंसी खत्म हो गई, जिसके बाद घर का नया कैप्टेन भी चुना गया. इस प्रक्रिया में भी घरवालों के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली. इसी बीच काजी तौकीर ने एकता कपूर का ऑफर ठुकराने की अफवाहों पर बात भी की. चलिए बताते हैं शो के लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ हुआ.
उदिति सिंह को एक्स का नाम ना ले पाने पर अफसोस
‘बिग बॉस 20’ में आने से पहले से ही उदिति सिंह कथित तौर पर करण वाही के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहीं. ऐसे में शो में कई बार उदिति ने बिना नाम लिए पर्सनल लाइफ को लेकर बात की लेकिन खुलकर नहीं कर पाईं. इसी बीच अब ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में उदिति ने एक बार फिर से पर्सनल लाइफ को लेकर बात की और कहा, ‘मैं तो अपने एक्स का नाम ही नहीं ले सकती हूं. मेरी व्हाट लग जाएगी. क्योंकि काफी प्राइवेट रहता है. मैं नहीं कर सकती. हमें बात करने की परमिशन नहीं है.’
यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ ने पहले दिन तोड़ा ‘जन नायकन’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तमिल की हाईएस्ट ओपनर
घर के नए कैप्टेन बने स्काउट
‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने आसिफ खान की कैप्टेंसी खत्म कर दी. फिर पावर ऑफ एलिमिनेशन टास्क कराया. इसके बाद चारों एक्स कैप्टेन गुल्लू, आसिफ, यंग डीएसए और उदिति को स्पेशल पावर दी. उनसे पावर ऑफ एलिमिनेशन टास्क करवाया गया, जिसमें चारों एक्स कैप्टेन ने कैप्टेंसी की रेस से आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कनिका मान, लव गिल, मैरी कॉम, अमन गांधी, माही विज और काजी तौकीर को बाहर कर दिया, जिसके बाद स्काउट घर के नए कैप्टेन बन गए. आपको बता दें कि बिग बॉस ने पहले ही कैप्टेंसी के टास्क से मनीष गोयल को बाहर कर दिया था क्योंकि उन्होंने किसी भी सदस्य को नॉमिनेट नहीं किया था सेफ खेलने की वजह से.
माही विज और यंग के बीच हुई तीखी बहस
शो के लेटेस्ट एपिसोड में माही विज और यंग के बीच तीखी बहस भी देखने के लिए मिली. दरअसल, इसके पीछे की वजह कैप्टेंसी टास्क रहा, जिसमें यंग ने काजी और माही विज को कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया और माही को ‘चुगलखोर’ बता दिया. वो बोले कि ये पीछे से बात करती हैं. इसकी वजह से माही विज उन पर निशाना साधते हुए नजर आईं. दोनों के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली. माही ने उन्हें किड तक कह दिया.
काजी तौकीर ने बताया शो जीतने के बाद क्यों नहीं किया काम?
काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे शाम के समय गार्डन एरिया में बैठे होते हैं और इस दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस ने उनसे सवाल किया, ‘जब आप 22 साल बाद वापस इस शो में आ रहे थे तो आपने एक्सपेक्ट किया था कि इतना प्यार मिलेगा?’ इस पर काजी ने कहा, ‘मैं बड़ा खुशकिस्मत इंसान हूं कि मैंने एक तो वो शो (सिंगिंग शो) जीता. उस समय प्राइज 1 करोड़ मिला, 2005 में. इसके बाद मैंने 2015 में ‘अफगान जलेबी’ किया क्रिएटिवली और कुछ किया. वो भी ब्लॉकबस्टर रहा.’
Qazi Touqeer just share his pain that why he was disappeared from industry… So his comeback feel so personal to everyone .. lets go QAZI HITS 2M ON IG #BiggBoss20 #BB20 #QaziTouqeer https://t.co/MQ3Teqnuxw
— sh@ni (@shani133333) October 15, 2026
वो आगे कहते हैं, ‘मेरी लाइफ का रिकॉर्ड जो है वो 100% रहा. रिजन कुछ और है कि मैंने क्यों नहीं काम किया? वो मेरे पर्सनल रिजन हैं. मैंन फिल्में साइन की थी. मूवी बनी नहीं. उसमें साल-दो साल निकल गए. टीवी मैंने कभी किया नहीं. टीवी के अवसर बड़े-बड़े मिले. मैं खुशकिस्मत इंसान हूं, जिसके लिए एकता कपूर जी आईं 2005 में और उन्होंने मुझे स्टोरी सुनाई. तब मुझे समझ नहीं आई क्योंकि मैं छोटा था 20 साल का. मैं सिर्फ उनकी अंगूठियां देख रहा था. रॉकस्टार का पूरा कैरेक्टर एकता जी मुझे नरेट कर रही थीं.’
एकता कपूर का प्रोजेक्ट ठुकराने पर काजी ने दी सफाई
प्रोजेक्ट को मना करने को लेकर कहा, ‘एकता जी को सामने बोलूं नहीं? नहीं बोलूंगा ना…मैंने अनुपमा जी के कान में बोला मैम क्या वो सच में मेरे साथ काम करना चाहते हो? वो लोग इतने अच्छे लोग थे ना अनुपमा ने कहा कि काजी अगर तुमको नहीं करना है तो कोई बात नहीं. तुम मना कर सकते हो. मैंने कहा कि मैम मैं पहले से ही फिल्म कर रहा हूं. मैंने कॉन्ट्रेक्ट साइन किया हुआ है. मैं सुबह ब्रेकफास्ट में देख रहा हूं कि काजी ने एकता कपूर का प्रोजेक्ट ठुकराया. मैंने उनके डिच थोड़ी किया. उस टाइम पर हमारे पास सफाई देने के लिए थोड़ी था सोशल मीडिया कि मैंने नहीं किया. हो गया बदनाम. मैं तो उनकी इज्जत करता हूं मैं क्यों डिच करूं.’
