Headlines

‘बिग बॉस 20’ में स्काउटओपी और लव गिल की नजदीकियों से इमोशनल हुईं काशवी हीरानंदानी, कही ये बात


पॉपुलर गेमर और यूट्यूबर तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे हैं. हालांकि, शो में वो अपने गेम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. कंटेस्टेंट लव गिल के साथ बढ़ती उनकी नजदीकियां गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं.

काशवी हीरानंदानी ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में भी स्काउट को सही रास्ता दिखाने पहुंची थीं. हालांकि, इसके बाद भी स्काउट और लव की दोस्ती बरकरार है. अब काशवी के एक लाइवस्ट्रीम के दौरान दिए गए बयान ने दोनों के ब्रेकअप की अटकलों को हवा दे दी है.

काशवी हीरानंदानी ने क्या कहा?

काशवी हीरानंदानी ने हाल ही में एक लाइवस्ट्रीम के दौरान स्काउट ओपी के फैंस से बात करते हुए अपने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिनसे दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगी. इस दौरान काशवी ने ‘फाइनल एक्ट’ और ‘लास्ट डांस’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. उनके इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में हैं.

‘पांच साल ही तो थे, दूसरों के तो…’

लाइवस्ट्रीम के दौरान काशवी ने अपने पांच साल पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, ‘पांच साल ही तो थे, दूसरों के तो… अगर आप समझ रहे हैं तो समझ ही गए होंगे.’ ये बात कहने के बाद वह हंसने लगीं. इसके बाद उन्होंने स्काउट ओपी के फैंस से अपील की कि वो शो को सिर्फ एक रियलिटी शो की तरह देखें और उसको एंजॉय करें. काशवी ने कहा, ‘आप लोग शो को शो की तरह देखो, उसका आनंद लो और एंजॉय करो.’

उन्होंने फैंस से लव गिल और स्काउट के बीच की नजदीकियों को लेकर हो रही चर्चाओं पर ज्यादा ध्यान न देने के लिए भी कहा. 

‘मैं हर दिन ऐसी स्थिति में नहीं रहती…’

काशवी ने अपनी मौजूदा स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं भी पहले कभी ऐसी स्थिति में नहीं रही हूं. इसलिए मैं हर दिन को जैसे आ रहा है, वैसे ही ले रही हूं. मेरे साथ हर दिन ऐसा नहीं होता.’ उन्होंने दर्शकों से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनसे कोई गलती हुई हो तो वो उन्हें माफ कर दें.

काशवी ने आगे कहा, ‘इस शो की खास बात ये है कि जितनी ज्यादा चीजों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय होगी, उतनी ही ज्यादा प्रतिक्रिया मिलेगी और लोग उतनी ही ज्यादा बातें करेंगे.’

‘मैंने स्काउट ओपी के फैंस के लिए जितना हो सकता था, किया’

लाइवस्ट्रीम के दौरान काशवी ने कहा कि वो इस पूरे मामले में शांत रहने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने इनसिक्योरिटी की भावना को लेकर हो रही बातचीत पर भी कुछ नहीं कहना चाहा. काशवी ने कहा, ‘मेरी तरफ से मैंने स्काउटओपी के फैंस के लिए जितना हो सकता था, उतना किया है.’

उन्होंने स्काउटओपी के फैंस से अपील की कि उनके बीच चाहे जो भी चल रहा हो, वो उसका साथ देना जारी रखें. काशवी ने ये भी बताया कि उन्होंने खुद से और स्काउटओपी के फैंस से एक वादा किया था, जिसे वो पूरा करना चाहती हैं.

‘मेरे लिए ये फाइनल एक्ट और लास्ट डांस है’

लाइवस्ट्रीम के आखिर में काशवी की एक बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए ये फाइनल एक्ट और लास्ट डांस है. लेकिन, ये दो लोगों के बीच की बात है, इसलिए इस पर बात करना ठीक नहीं है.’

कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?

‘बिग बॉस 20’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच ड्रामा और तनाव भी देखने को मिल रहा है. दर्शक इस शो को ओटीटी और टेलीविजन दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रोजाना रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाता है. वहीं, टीवी पर कलर्स चैनल पर इसका टेलीकास्ट रात 10:30 बजे होता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *