Headlines

‘बिग बॉस 20’: लव गिल को गले लगाते हुए वायरल हुए आसिफ के वीडियोज, पत्नी बोलीं- बस बहुत हुआ


‘बिग बॉस 20’ में जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में पंचायत फेम आसिफ खान भी नजर आ रहे हैं. शो में वो खबरों में बने हैं. हाल ही में एक्टर लव गिल के गले लगाते हुए के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इसके बाद आसिफ खान को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सवाल किए कि वो शादीशुदा हैं तो किसी और के साथ क्लोजनेस कैसे बढ़ा सकते हैं. अब आसिफ खान की पत्नी जेबा ने इस पर रिएक्ट किया है. जेबा ने आसिफ को सपोर्ट किया.

ये भी पढ़ें- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी कोई बात नहीं’, 78 साल की मौसमी चटर्जी की बेटी को सलाह

आसिफ खान की पत्नी ने किया रिएक्ट

आसिफ खान की पत्नी ने पोस्ट कर लिखा- बस, बहुत हुआ. आसिफ की पत्नी के नाते मुझे लगता है कि मेरे दिल और पूरी क्लियरिटी के साथ एक बार बोलना जरूरी है. सभी लोग आसिफ को लेकर एक अलग नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं उन चीजों पर बात कर रही हूं जो शो से जुड़े उनके मोमेंट्स पर बेस्ड हैं और इसकी वजह से हमारी शादी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. प्लीज 24*7 लाइव चलने वाली फीड पर ध्यान दें. उन क्लिप्स पर नहीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

आगे उन्होंने लिखा- आप देखेंगे कि वो अक्सर मेरे बारे में बात करते हैं. हमारी जिंदगी, हमारे रिश्ते के बारे में और आप वो पति देख पाएंगे जो कुछ सेकेंड के वीडियोज में कैप्चर नहीं होता है. हमारा रिलेशनशिप सिक्योर है. हमारी समझ बहुत मजबूत है. और यहां पर कुछ भी सफाई देने के लिए नहीं है.  घर में अंदर सभी अपना गेम खेल रहे हैं. उन्हें खेलने  दीजिए. लेकिन किसी की शादी और कैरेक्टर पर जजमेंट पर गेम मत बनाइए. तो जो भी देख रहे हैं, आसिफ को देखिए, उनकी जर्नी को देखिए. वो जो हैं उन्हें ऐसे ही सपोर्ट कीजिए. कुछ क्लिप स्टोरी क्रिएट कर सकती हैं, लेकिन वो सच को नहीं लिख सकती.

ये भी पढ़ें- ‘दायरा’ या ‘वाइब’, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *