Headlines

बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग


जिंदगी की अंधी दौड़, करियर का तनाव और काम की व्यस्तता के बीच अक्सर हम अपने सबसे करीबियों के लिए वक्त नहीं निकाल पाते. लेकिन जब कोई इंसान अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा सा वक्त चुराकर अपनी मां के पास लौटता है, तो जो खुशी मिलती है, उसकी कीमत दुनिया की कोई दौलत नहीं चुका सकती. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक बेहद इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक बेटी ने अपनी मां को अचानक पहुंचकर ऐसा सरप्राइज दिया कि मां का रिएक्शन देखकर लाखों लोगों की आंखें नम हो गईं.

2 साल पुराना पल, लेकिन प्यार आज भी उतना ही ताजा

करीब दो साल पुराने इस खूबसूरत लम्हे को याद करते हुए क्रिएटर ने यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बेटी अचानक बिना बताए घर पहु्ंचती है, तो मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. अपनी आंखों के सामने बेटी को अचानक खड़ा देखकर मां हैरान रह जाती है और फिर जिस निस्वार्थ और शुद्ध प्रेम से अपने बच्चे को गले लगाती है, उस अनमोल अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है.

“मां, मैं तुम्हें हमेशा ऐसे ही सरप्राइज देती रहूंगी”

इस वीडियो को शेयर करते हुए बेटी ने एक बेहद दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा… “जिंदगी की अंतहीन भागदौड़ के बीच, मैंने अपनी मां के पास जाने और उन्हें सरप्राइज देने का वक्त निकाला. उनका रिएक्शन मेरी कल्पना से भी परे था. कुछ भावनाएं इतनी पवित्र होती हैं कि उन्हें बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं. जिंदगी चाहे कितनी भी व्यस्त क्यों न हो जाए, अपनी मां के चेहरे पर वह मुस्कान देखने से बेहतर कुछ भी नहीं है. मां, मैं आपसे वादा करती हूं कि आपको ऐसे ही सरप्राइज देती रहू्ंगी, क्योंकि मैं कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाऊं, हमेशा आपकी वही छोटी बच्ची रहूंगी.”

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

सोशल मीडिया पर उमड़ा भावनाओं का सैलाब, लोग बोले- “मां से बढ़कर कुछ नहीं”

इंटरनेट पर यह वीडियो सामने आते ही लोगों का दिल पिघल गया है. कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स अपने माता-पिता को याद कर रहे हैं और इस खूबसूरत रिश्ते पर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…”इस वीडियो ने मेरी आंखों में पानी ला दिया, मां का प्यार दुनिया का सबसे सच्चा प्यार होता है.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया…. “कामकाज और पैसे तो पूरी उम्र कमाते रहेंगे, लेकिन मां के चेहरे की यह मुस्कान ही असली धन है.” वहीं एक और यूजर ने लिखा…. “जितना भी वक्त मिले, अपने माता-पिता के साथ बिताएं, यह वीडियो हर किसी के लिए एक रिमाइंडर है.”

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *