Headlines

बिहार नाव हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान


बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है. मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है. इसे लेकर पीएमओ की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी गई है. वैशाली में मंगलवार देर शाम 20 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से 14 की डूबकर मौत हो गई है. 

पीएमओ ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पीएम मोदी ने बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत को दुखद बताया है. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. मैं सभी घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है.

पीएमओ ने किया मुआवजे का ऐलान
पीएमओ ने बताया कि PMNRF से जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि गोताखोरों की मदद से 4 लोगों को बचा लिया गया है. स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन बल की टीम की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

पुलिस ने क्या कहा
डीआईजी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘‘सूचना मिलने के बाद मैं मुजफ्फरपुर स्थित प्रमंडलीय मुख्यालय से घटनास्थल पर पहुंचा. वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक शुभंकर मिश्रा की निगरानी में बचाव अभियान जारी है.’’

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर हादसे में लोगों की जान जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर सवार लोग पास के एक गांव में आयोजित भोज में शामिल होने गए थे.

ये भी पढ़ें

आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- ‘वो अभी…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *