उत्तर प्रदेश (यूपी) में अगले साल (2027) विधानसभा का चुनाव है. इसको लेकर अलग-अलग दलों की तैयारी शुरू हो चुकी है. सीटों के बंटवारे तक पर मंथन जारी है. कई नए चेहरे भी चुनाव में दिख सकते हैं. इस बीच बिहार में 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले खेसारी लाल यादव की प्रतिक्रिया आई है. गुरुवार (19 नवंबर, 2026) को वे वाराणसी पहुंचे थे.
खेसारी लाल यादव से सवाल किया गया कि इतनी लोकप्रियता है, 2027 में चुनाव है, क्या आपका कोई मूड है चुनाव में उतरने का? इस पर खेसारी ने कहा, “देखिए मैं अपनों के लिए हमेशा खड़ा रहता हूं चाहे वह किसी दल का हो… जिससे मेरा अपना संबंध है वो किस पार्टी से है और नहीं है ये मेरे लिए मायने नहीं रखता है… मैं प्रयास करता हूं कि मेरे अपने हमेशा ऊपर रहें… संबंध है तो उनके लिए मुझ जाना पड़ेगा… चाहे वह किसी दल के हों… मैं किसी दल का नहीं हूं… समाज का हूं… जिसने मुझे अपना बनाया है और यहां तक पुहंचाया है…”
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा, “मैं अपनो के लिए हमेशा खड़ा रहता हूं चाहे वह किसी भी दल का हो… मैं हमेशा प्रयास करता हूं कि मेरे अपने हमेशा ऊपर रहें। मैं किसी दल का नहीं, मैं उस समाज का हूं जिसने मुझे अपना माना है… मैं एक बार चुनाव लड़ा और मुझा काफी कुछ सीखने को मिला…” (19.11)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2026
‘हमारे जीवन में बहुत कुछ नहीं हो सकता’
फिर पूछा गया कि अगर मौका मिले तो चुनाव लड़ेंगे? इस पर जवाब में खेसारी लाल यादव ने कहा, “नहीं नहीं नहीं… एक बार चुनाव लड़ा… मैंने प्रयास किया… मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला कि हमारे जीवन में बहुत कुछ नहीं हो सकता है…”
यह भी पढ़ें- बिहार के बक्सर में भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
उन्होंने कहा, “भगवान ने कला देकर भेजा है… ये काम (चुनाव लड़ना) समाज के लोगों का है… मुझे लगता है कि अगर पद पर चला जाऊंगा तो इंसाफ नहीं कर पाऊंगा… क्योंकि मैं कला के बिना जी नहीं सकता… रह नहीं सकता है… और जो कार्यकर्ता इतने दिनों से मेहनत कर रहे हैं उस पद को पाने के लिए हर दिन जमीन पर संघर्ष कर रहे हैं उनका हक है…”
बता दें कि 2025 में बिहार में आरजेडी के टिकट पर खेसारी लाल यादव चुनाव लड़े थे. बीजेपी के प्रत्याशी के सामने उनकी हार हो गई थी. हालांकि पहले भी वे बयान दे चुके हैं कि अब वे राजनीति में नहीं आएंगे. कला के क्षेत्र में ही अपने काम को बढ़ाते रहेंगे.
यह भी पढ़ें- बिहार में आने वाला है तूफान! ‘अकवन’ के चलते अलर्ट जारी, भारी बारिश के संकेत
